Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बधाई दी, तो कांग्रेस ने तंज कसा, अब तक वहां गये नहीं...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं लेकिन उन्हें राज्य का दौरा करने का वक्त नहीं मिला है और न ही उन्होंने इसे जरूरी समझा, जो पिछले साल तीन मई के बाद से इतनी पीड़ा से गुजर रहा है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मणिपुर के नेताओं और दलों से मुलाकात करने से इनकार कर रहे हैं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राज्य में हिंसा जारी है और सामाजिक सौहार्द नष्ट हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने चुप्पी साधी हुई है और मणिपुर के नेताओं और दलों से मुलाकात करने से इनकार कर रहे हैं. रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर के स्थापना दिवस पर ट्वीट करते हैं लेकिन उन्हें इस राज्य का दौरा करने का वक्त नहीं मिला है और न ही उन्होंने इसे जरूरी समझा है जो तीन मई 2023 के बाद से ही इतने दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है.

हिंसा जारी है. सामाजिक सौहार्द नष्ट हो गया है

कांग्रेस के संचार के प्रभारी महासचिव ने कहा, राज्य की जनता की परेशानी बरकरार है. हिंसा जारी है. सामाजिक सौहार्द नष्ट हो गया है लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी बरकरार है और वह राज्य के नेताओं और राजनीतिक दलों से मुलाकात करने से इनकार कर रहे हैं. रमेश ने कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जो शुभकामनाएं दी हैं, वे उनके पाखंड का एक और प्रदर्शन है.

मणिपुर के स्थापना दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं

इससे पहले, मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मणिपुर के स्थापना दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं. मणिपुर ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है. मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं. पीएम  ने त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कामना की कि इस दिन राज्य के महान इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाया जाये.प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, मेघालय के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! आज मेघालय की अद्भुत संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है.

डेरेक ओ`ब्रायन ने  कहा, उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ`ब्रायन ने भी कहा कि मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से सुलग रहा` है लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गये हैं. ब्रायन ने मणिपुर की स्थापना दिवस के मौके पर एक्स पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की और एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जिसमें उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था. टीएमसी के राज्यसभा सदस्य ने कहा, 21 जनवरी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस है, मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से सुलग रहा है. प्रधानमंत्री ने अब तक राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही