Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री ने टीएमसी को भ्रष्ट कहा, तो बोली ममता, पीएम मोदी पहले खुद आईना देखें, भाजपा में डकैत भरे पड़े हैं...

बनर्जी ने कहा, हम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे.माकपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, बंगाल में केवल तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा से लड़ रही है,   Kolkata  : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार संबंधी जांच पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की. आज मंगलवार को ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री मोदी को पहले खुद आईना देखना चाहिए. जलपाईगुड़ी जिले के मोइनागुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ रही है,  जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस उसके(भाजपा) साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, भाजपा ने बंगाल में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए करीब 300 केंद्रीय दलों को भेजा था, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. अब प्रधानमंत्री मोदी को बंगाल की जनता को जवाब देना होगा कि मनरेगा की धनराशि का क्या हुआ?                                                                                               नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ममता ने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी बताया

गरीब लोगों ने योजना के तहत काम किया लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया. ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है. पहले उन्हें आईना देखना चाहिए. उनकी पार्टी में डकैत भरे पड़े हैं. नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि इससे किसे फायदा हुआ था. उन्होंने भाजपा को बंगाल विरोधी पार्टी’ बताया और आरोप लगाया कि वह एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) की आड़ में’ आदिवासियों, दलितों तथा ओबीसी को बाहर करने की योजना बना रही है. बनर्जी ने कहा, हम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे.माकपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में केवल तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा से लड़ रही है, जबकि अन्य दोनों विपक्षी दल उसके साथ काम कर रहे हैं. हम राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया’ के साथ हैं, लेकिन देश को बचाने के लिए बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को जीतना होगा.

भाजपा फिर से सत्ता में आ जाती है तो देश में चुनाव नहीं होंगे

उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आ जाती है तो देश में चुनाव नहीं होंगे. बनर्जी ने दावा किया, एक आदमी और एक पार्टी का शासन होगा. मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में तूफान से तबाह हुए मकानों के पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं दे रहा. उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव हो जाये, हम उन मकानों को फिर से बनायेंगे.उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित चाय बागानों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने 59 चाय बागान फिर से खोले और दशकों से वहां रह रहे श्रमिकों को भूमि के अधिकार दिये.

मैं साधारण परिधान पहनती हूं और सादा जीवन जीती हूं

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने जिले के चालसा इलाके में उनके काफिले को निशाना बनाते हुए चोर-चोर’ के नारे लगाये थे. उन्होंने कहा, जरा उनके दुस्साहस की कल्पना कीजिए. मैं अपनी सांसद पेंशन तक नहीं ले रही. मैं कोई वेतन नहीं लेती. मैं अपनी कार में यात्रा करती हूं और सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करती. मैं साधारण परिधान पहनती हूं और सादा जीवन जीती हूं. मैं एक कप चाय जैसे खर्च का भी भुगतान करती हूं.

तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है : मोदी

पीएम मोदी ने आज मंगलवार को बालुरघाट में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, लेकिन शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले कानून सीएए का विरोध कर रही है. मोदी ने  यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को गुंडों और घुसपैठियों को पट्टे पर दे दिया है. प्रधानमंत्री ने राज्य में रामनवमी समारोह का कथित तौर पर विरोध करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल की आलोचना की और कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस फैसले को सच्चाई की जीत’’ करार दिया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद को हावड़ा में शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गयी थी.

राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध बड़े पैमाने पर हैं

मोदी ने कहा, इस साल का रामनवमी समारोह थोड़ा अलग है क्योंकि रामलला अयोध्या में अपने घर लौट आये हैं. लेकिन टीएमसी, पिछले वर्षों की तरह राज्य में रामनवमी समारोहों का विरोध कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं से पूरा देश स्तब्ध है. उन्होंने कहा, राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध बड़े पैमाने पर हैं. यहां तक कि जब केंद्रीय एजेंसियां इन भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने की कोशिश करती हैं तो उन पर भी हमला किया जाता है. ऐसा लगता है कि टीएमसी ने राज्य को घुसपैठियों और गुंडों को पट्टे पर दे दिया है. मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों को बचाती है, लेकिन नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करती है, जो शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही