Search

 
 
 

जब रघुवर जान रहे थे कि हेमंत पैसा लेकर चार्टर से गये हैं दिल्ली, तो जानकारी कस्टम और आयकर को क्यों नहीं दी : सरयू  राय

 
Ranchi: हजार छेदवाली चलनी द्वारा सूप को कोसना धृष्टता की पराकाष्ठा है. यदि किसी को पता है कि वे किराये के जहाज में पैसा भरकर दिल्ली जा रहे हैं, तो इसकी सूचना हवाई अड्डे पर तैनात आयकर/कस्टम विभाग को देनी चाहिए थी. न कि दो दिन बाद प्रेस को. कहीं यह बयान अनुभव आधारित तो नही? यह बात पूर्व मंत्री सरयू राय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखी है. साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपे रघुवर दास के बायन की तस्वीर भी साझा की है. दरअसल शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में रघुवर दास ने एक प्रेस वार्ता की थी. इसे भी पढ़ें : बिगड़">https://lagatar.in/lalu-yadavs-health-deteriorating-family-met-late-at-night-rabri-devi-reached-rims/20130/">बिगड़

रही लालू यादव की सेहत, देर रात परिजनों ने की मुलाकात, राबड़ी देवी फिर पहुंची रिम्स

काग्रेस जहां भी सरकार में शामिल होती है वहां  वसूली करती है

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन बंगाल में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को चार्टर प्लेन से पैसा पहुंचाने के लिए दिल्ली गये थे. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरोप लगाया कि काग्रेस जहां भी सरकार में शामिल होती है वहां जबरदस्त तरीके से वसूली करती है. इसी बायन का पलटवार पूर्व मंत्री सरयू राय ने किया है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि अगर इस बात की जानकारी रघुवर दास को थी तो उन्हें इसकी जानकारी कस्टम और पुलिस को देनी थी ना कि दो दिनों के बाद प्रेस को. इसे भी पढ़ें :  हेहल">https://lagatar.in/hehal-land-loot-boundary-continues-even-after-imposition-section-144-the-police-kept-coming-and-going-see-those-captured-in-the-video-and-photo/20166/">हेहल

जमीन लूट : धारा 144 लगने के बाद भी होती रही बाउंडरी, आती-जाती रही पुलिस (देखें वीडियो व तस्वीर में कब्जा करने वालों को)

सरयू ने रघुवर पर संगीन आरोप लगाये

सरयू राय ने जो ट्विट किया है, उसमें एक सवाल भी है. सवाल यह है कि कहीं यह बयान अनुभव आधारित तो नही? यानी सरयू राय सवाल करना चाह रहे हैं कि कहीं रघुवर दास बतौर मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को पैसा पहुंचाने का काम तो नहीं किया करते थे. हालांकि इस बयान पर रघुवर दास की तरफ से खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं दिया गया है. लेकिन सरयू राय के ऐसे ट्विट और ट्विट में किये गये सवालों से बीजेपी में चर्चा जोरों पर है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही