Search

 
 
 

राहुल गांधी ने दिया मैसूर पाक, तो अभिभूत हो गये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

 
 INDIA गठबंधन चार जून को ‘सुखद जीत’ हासिल करेगा: स्टालिन   Chennai :  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि  INDIA गठबंधन चार जून को सुखद जीत हासिल करेगा. स्टालिन  कल शुक्रवार को राज्य के दौरे पर आये कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मैसूर पाक प्राप्त करने पर अभिभूत थे. स्टालिन ने कहा कि उनके भाई के प्यारे भाव ने उन्हें भावविभोर कर दिया. कल दोनों नेताओं ने कोयंबटूर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.                                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी  मैसूर पाक खरीदने डिवाइडर फांदकर मिठाई  दुकान में पहुंचे

स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी कोयंबटूर में उनके (स्टालिन) लिए मैसूर पाक खरीदने के लिए सड़क के डिवाइडर को फांदकर मिठाई की एक दुकान की ओर तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. स्टालिन ने कहा, मेरे भाई राहुल गांधी के इस प्यारे भाव से भावविभोर हो गया. चार जून को INDIA (गठबंधन) निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगा. सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में राहुल गांधी को सड़क के डिवाइडर को फांदते, सड़क पार करते और मिठाई की एक दुकान में तेजी से जाते देखा गया.

मुझे अपने भाई स्टालिन के लिए मैसूर पाक चाहिए

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि वह क्या खरीदना चाहेंगे, तो वह विक्रेता से यह कहते सुने गये, मुझे अपने भाई स्टालिन के लिए मैसूर पाक चाहिए. इसके बाद मिठाई की दुकान पर उन्हें मैसूर पाक चखने के लिए दिया गया और उसे चखने के बाद, राहुल गांधी ने भुगतान किया और विक्रेता को धन्यवाद दिया. राहुल गांधी ने इसके साथ ही दुकान के कर्मियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई. बाद में राहुल गांधी स्टालिन के पास जाते हैं और उन्हें मिठाई भेंट करते हैं, जिसे द्रमुक अध्यक्ष आश्चर्यचकित होकर स्वीकार करते हैं. कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने एम के स्टालिन को प्रसिद्ध मैसूर पाक उपहार में दिया. यह तमिलनाडु के लोगों के साथ उनके मधुर संबंधों का प्रतीक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही