Search

 
 
 

जब दर्द हो गया असहनीय तो लड़की ने खुद कटवा ली अपनी टांग, पढ़िये उसके जीवन की दर्द भरी कहानी

 
Lagatar Desk: पैरों में दर्द कभी भी किसी को भी हो सकता है. लेकिन क्या आप ने कभी ऐसी किसी लड़की को देखा है जिसने खुद ही अपने पैर कटवा लिया हो. ब्रिटेन की रहने वाली 23 साल की लड़की टायला ने लोगों को अपनी पैरों की समस्या के बारे में बताया. टायला ने बताया कि कैसे वो अपने पैरों के दर्द से परेशान थी. दर्द इतना की रातभर सो नहीं पाती. एक दिन टायला ने दर्द से परेशान होकर अपने पैर ही कटवा दिए.

CRPS का शिकार हो गई थी टायला

2016 में टायला कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) जैसी बीमारी का शिकार हो गई थी. इस बीमारी ने टायला के पैर को काफी प्रभावित किया, जिसकी वजह से वो अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाती थी. टायला का पूरा ख्याल उसकी मां रखती थी. एक दिन दर्द से परेशान होकर टायला ने डॉक्टरों से कहा कि आप मेरी टांग को काट दीजिये. 2019 में डॉक्टरों ने टायला का ऑपरेशन कर उसके पैर को उसके शरीर से अलग कर दिया. जिसके बाद अब टायला काफी खुश है और उसे अब वो दर्द नहीं सहना पड़ता. फिलहाल टायला फुटबॉल कोच के तौर पर काम करती हैं. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-guru-purnima-the-disciples-expressed-their-gratitude-towards-their-guru-2/">चांडिल

: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने गुरु के प्रति जताई कृतज्ञता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही