Search

 
 
 

जब भी संसद में वक्फ बिल आयेगा, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी : जयराम रमेश

 
NewDelhi : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज शुक्रवार को दावा किया कि जब भी संसद में वक्फ बिल पेश किया जायेगा, तो पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी. कहा कि पहले हमारे पास संख्या नहीं थी, लेकिन इस बार हमारे पास संख्या है. हम निश्चित रूप से लोकसभा में इसका विरोध करेंगे, यहां तक कि राज्यसभा में भी जहां हमारे पास ज्यादा सीटें नहीं हैं, लेकिन हम फिर भी विरोध करेंगे. हम सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि जेपीसी में इस पर ठीक से चर्चा नहीं की गयी, इसलिए विरोध कर रहे हैं.

जेपीसी ने तानाशाही वाला काम किया है

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि जेपीसी ने तानाशाही वाला काम किया है. बुनियादी संदर्भों पर बात नहीं हुई. कहा कि वक्फ बिल शायद बजट सत्र के दूसरे हिस्से में आयेगा. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी, यहां तक कि कई अन्य पार्टियां भी इसका विरोध करेंगा. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही