Search

जब-जब झारखंड के साथ षड्यंत्र की कोशिश होगी, तब-तब हम और बड़ी ताकत के साथ कामयाब होंगेः सीएम

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को निशाने पर लिया है. कहा है कि जब-जब झारखंड के साथ षड्यंत्र की कोशिश होगी, तब-तब हम और बड़ी ताकत के साथ कामयाब होंगे. हमारे वीर पुरुखों ने हमें यही तो सिखाया है.
 
उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में यहां युवाओं को सरकारी नौकरी देने के संकल्प में 28 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बन गया. इसके असली हकदार हमारे राज्य के युवा हैं. उनके सपने हैं, उनकी मेहनत है और उनके परिवारजन हैं. 

राज्य के युवाओं का यह सैलाब उन झारखंड विरोधियों के लिए है, जो दिन-रात राज्य के युवाओं का अहित सोचते हैं. सोचिए अगर ये झारखंड विरोधी लोग दिन-रात का षड्यंत्र करना छोड़ दें तो हमारे युवा अपने 25 साल के युवा झारखंड के सर्वांगीण विकास में कितनी बड़ी संख्या में ऐतिहासिक भागीदारी निभा सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही