Search

 
 
 

कहां है टेरर फंडिंग का मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू?

 
Saurav Singh Ranchi : मगध और आम्रपाली कोल परियोजनाओं में टेरर फंडिंग का मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू इन दिनों कहां है, इसकी जानकारी न ही केंद्रीय जांच को है और न ही झारखंड पुलिस को है. लंबे समय तक पलामू, लातेहार, चतरा और रांची के खलारी में सक्रिय रहने वाला ब्रजेश गंझू दिनों भूमिगत हो गया है. हालांकि ब्रजेश गंझू की गैरमौजूदगी में टीपीसी का रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू संगठन के लिए लेवी वसूलने समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहा है. इसे भी पढ़ें -बैद्यनाथ">https://lagatar.in/demand-to-make-baidyanath-ram-a-minister-gained-momentum-youth-leader-said-public-was-neglected/">बैद्यनाथ

राम को मंत्री नहीं बनाने पर रोष, युवा नेता बोले-जनता की उपेक्षा की गयी

एनआईए और झारखंड पुलिस को है तलाश

टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू की एनआईए और झारखंड पुलिस तलाश कर रही है. एनआईए ने ब्रजेश को लेकर सूचना देने वालों को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. झारखंड पुलिस ने ब्रजेश गंझू पर 25 लाख का इनाम रखा है. मगध व आम्रपाली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग मामले की जांच एनआईए कर रही है. टेरर फंडिंग के चार मुख्य आरोपियों में जहां मुकेश गंझू ने सरेंडर कर दिया. वहीं भीखन गंझू को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि दो मुख्य आरोपी टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू और आक्रमण गंझू अबतक फरार चल रहा है.

36.14 लाख नकदी और हथियार बरामदगी में तलाश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार साल पहले चतरा जिले में टीपीसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 लाख 14 हजार रुपये के साथ हथियार बरामद की थी. हालांकि टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार जी हाथ नहीं लगा. इस मामले में एनआईए ने कांड संख्या-22/2018 दर्ज की थी. इसी मामले में एनआईए रांची को पिछले चार साल से ब्रजेश और रीजनल कमांडर आक्रमण जी उर्फ रविंद्र गंझू की तलाश है. दोनों तक पहुंचने के लिए सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है. जांच एजेंसी ने चतरा जिले में स्थित टीएसपीसी प्रमुख की संपत्तियों को जब्त भी की है. इसे भी पढ़ें - CBI">https://lagatar.in/cbi-investigation-revealed-that-residential-and-birth-certificates-are-being-made-on-the-basis-of-fake-documents-in-jharkhand/">CBI

जांच में खुलासा, झारखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाये जा रहे हैं आवासीय व जन्म प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही