Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कारोबारी जाएं तो जाएं कहां, लेवी दें तो NIA पकड़ेगी, ना दें तो नक्सली-अपराधी मार देंगे गोली

Advertisement
Advertisement
Saurav Singh Ranchi  :  झारखंड के कारोबारी और ठेकेदार इन दिनों काफी परेशान है. कारोबारियों का आरोप है कि पुलिस का सूचना तंत्र फेल हो गया है. पुलिस उनको सुरक्षा देने में नाकाम है. अगर वे उग्रवादियों, अपराधियों और नक्सलियों को लेवी देते हैं, तो केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए उनको पकड़ लेती है. अगर लेवी नहीं देते हैं, तो नक्सली, उग्रवादी और अपराधी  उन्हें गोली मार देते हैं. ठेकेदार और कारोबारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

ये प्रमुख नक्सली और उग्रवादी संगठन हैं सक्रिय

  • – भाकपा माओवादी
  • – टीपीसी
  • – पीएलएफआई
  • – जेजेएमपी

ये प्रमुख आपराधिक गिरोह हैं सक्रिय:

  • – अखिलेश सिंह: जमशेदपुर
  • – अमन साहू गिरोह: रांची, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग.
  • – अमन श्रीवास्तव गिरोह: रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार.
  • – प्रिंस खान: धनबाद.
  • – विकास तिवारी गिरोह: रामगढ़ और हजारीबाग.
  • – सुजीत सिन्हा गिरोह: लातेहार और पलामू.
  • -डब्लू सिंह: पलामू

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने इन लोगों को किया है गिरफ्तार

03 फरवरी 2021 : एनआईए ने लातेहार के चंदवा के ठेकेदार सोनू सिंह को गिरफ्तार किया था. सोनू सिंह नक्सली रवींद्र गंझू के दस्ते को आर्थिक रूप से मदद कर रहे थे. 10 जनवरी 2020 : चतरा के टंडवा स्थित आम्रपाली व मगध कोयला परियोजना से खनन, व्यवसाय व ट्रांसपोर्टिंग में टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआईए ने एक ट्रांसपोर्टर सुदेश केडिया को गिरफ्तार किया था. 10 जनवरी 2020 : एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी का रहने वाला अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था.

लेवी नहीं देने पर इन लोगों की हुई हत्या 

04 जनवरी 2024 : रांची के रातू थाना क्षेत्र में टीपीसी उग्रवादियों ने लेवी नहीं देने पर कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव में दिनदहाड़े ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. यह हत्या अमन साहू गिरोह को लेवी नहीं देने की वजह से हुई थी. 19 फरवरी 2021 : अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर हजारीबाग में एनटीपीसी आउटसोर्स कंपनी के अधिकारी के इंचार्ज सतेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही