Search

 
 
 

जहां धरती पर हरे भरे वृक्ष हैं, वहीं स्वर्ग है : सत्यानंद भोक्ता

 
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने वन महोत्सव की शुरूआत की Chatra- : झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कान्हाचट्टी में 74वां वन महोत्सव की शुरूआत की. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया. साथ ही मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. लोगों को संबोधित करते हुए सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वन जीवन का आधार है. हम सब को खास मौके जैसे शादी, सालगिरह, जन्मदिन, त्यौहार आदि पर जरूर पौधा लगाना चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए. पेड़ पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए. तभी मानव जीवन संभव है. आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है. इनसब से बचने का एक मात्र उपाय है पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-ccl-worker-died-during-treatment-son-got-appointment-letter/">नावाडीह

: इलाज के दौरान सीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिला नियुक्ति पत्र

मौके पर ये रहे मौजूद

वन महोत्सव कार्यक्रम में चतरा उपायुक्त अबू इमरान, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, मुखिया छोटू सिंह, मुखिया सुप्रिया कुमारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :देश">https://lagatar.in/13-13-lakh-girls-and-women-went-missing-in-the-country-between-2019-and-2021-home-ministry/">देश

में 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं :  गृह मंत्रालय
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही