Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कहां खर्चे 3,430 करोड़?, बाबा का शीघ्र दर्शनम होगा महंगा, करंट से 6 की मौत, एक ही सड़क का एक साथ दो विभाग से टेंडर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : प्रदेश में बिजली की कोई किल्लत नहीं है. जनता की जरूरतों को पूरा करने लिए सरकार के पास पर्याप्त बिजली है. जनता को कोई परेशानी न हो, इसलिए सेंट्रल सेक्टर से ऊंचे दामों पर बिजली खरीदी जा रही है. जनता तक बिजली आपूर्ति नियमित रूप से की जा सके, इसके लिए बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार पर पिछले सात वित्तीय वर्षों में 3430.82 करोड़ रुपये भी खर्च किए गए. इसके बावजूद बरसाती हवा का एक झोंका पूरे प्रदेश की बिजली गुल कर देता है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर में चल रहे कार्यों के अलावा सरदार पंडों की संख्या और सुविधा को लेकर बाबा बैजनाथ मंदिर की सुरक्षा व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र दर्शन शुल्क की राशि बढ़ाने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की. धनबाद-गोमो रेल सेक्शन में निचितपुर स्टेशन के समीप रेलवे फाटक पर रेलवे का बिजली का पोल गाड़ने के दौरान 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गोविंद सिंह, श्याम देव सिंह (पलामू निवासी), सुरेश मिस्त्री, श्याम देव भुइयां (लातेहार निवासी), संजय राय और नामदेव सिंह के रूप में की गई है. हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में डेढ़ किलोमीटर सड़क का एक साथ दो विभाग से टेंडर किया गया है. दोनों योजना का शिलान्यास विधायक अंबा प्रसाद ने किया है. एक टेंडर डीएमएफटी मद से 44 लाख की प्राक्कलित राशि से जिला परिषद विभाग से किया गया. वहीं दूसरा टेंडर ग्रामीण कार्य विभाग (आरइओ) से चार करोड़ 53 लाख की प्राक्कलित राशि से जमीरा से पहरा होते हुए मनातू नौ किलोमीटर तक के लिए हुआ है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-68.jpg"

alt="" width="1030" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-47.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-36.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-27.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-15.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-20.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-26.jpg"

alt="" width="1600" height="1247" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही