Search

 
 
 

कौन सी नीति चाहिए?, देवघर में मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी शहीद, 162 जलाशय गायब, भाजपा में वापसी कर सकते हैं सालखन समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : नई नियोजन नीति को लेकर आज भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. प्रदेश सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकी है. कारण, हर वर्ग को साधना और वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव भी है. ऐसे में सरकार ने अब नया रास्ता अपनाया है. सरकार अब नौकरी के लिए आवेदन करने वालों से ही नियोजन नीति को लेकर राय ले रही है. मुख्यमंत्री खुद उनसे फोन कर पूछ रहे हैं कि उन्हें कौन सी नियोजन नीति चाहिए? क्या 1932 खतियान आधारित नीति चाहिए या फिर वर्ष 2016 से पहले वाली नीति ही बेहतर है. देवघर के नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा टॉकीज के पास शनिवार देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए. शहीद जवानों की पहचान रवि मिश्रा और संतोष यादव निवासी साहिबगंज के रूप में की गई है. दोनों जवान मछली व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे. अपराधी सुधाकर की हत्या करने आए थे लेकिन उनकी जान बचाने के प्रयास में जवान शहीद हो गए. तालाबों के शहर के तौर पर मशहूर रांची के सैकड़ों तालाब और नदियां पिछले दो दशक में गायब हो गये हैं. राजधानी के दबंगों और कुछ सफेदपोशों ने या तो इन जलाशयों को पाटकर अवैध इमारतें खड़ी कर दीं या इन जलाशयों के किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण कर लिया. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) क्षेत्र में 162 वॉटर बॉडीज की जगह अब अवैध इमारतों ने ले ली हैं. मयूरभंज के पूर्व भाजपा सांसद और आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं. हालांकि, इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि राजनीति में संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. बता दें कि रविवार की सुबह वह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से रांची स्थित उनके आवास पर मिले. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-10.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-8.jpeg"

alt="" width="1371" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-9.jpeg"

alt="" width="1600" height="1116" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/05.jpeg"

alt="" width="1448" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/5-8.jpeg"

alt="" width="1043" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/6-9.jpeg"

alt="" width="1343" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/8-7.jpeg"

alt="" width="1600" height="1266" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही