Search

 
 
 

चान्हो में बालू निकालने के दौरान चाल धंसा, दबकर एक मजदूर की मौत

 
Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र के सिलागांई नदी से बालू निकालने के दौरान चाल धंसने से चांपाडीह निवासी अनिल उरांव नामक एक युवक की मौत हो गई. पच्चीस वर्षीय अनिल उरांव  ट्रैक्टर में मजदूरी करता था. घटना गुरुवार देर शाम की है. बताया जा रहा है कि अनिल उरांव एक ट्रैक्टर चालक के साथ अबुआ आवास के लिए बालू लाने सिलागांई नदी गया था. बालू की कमी को लेकर सिलागांई नदी में इन दिनों सुरंगनुमा गड्ढा बनाकर बालू की निकासी हो रही है. अनिल भी सुरंग में घुसकर अकेले ही बालू निकाल रहा था. इसी दौरान अचानक ऊपर का बालू धंस गया और अनिल उरांव उसके नीचे दब गया. बाद में बाहर खड़े चालक की सूचना पर अनिल उरांव को वहां से निकालकर मांडर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनिल  अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, उसका एक छोटा बच्चा भी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-caught-with-stolen-bike-reveals-secret-two-criminals-including-notorious-one-arrested/">रांची

: चोरी की बाइक के साथ धराये युवक ने उगला राज, कुख्यात समेत दो अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही