Search

पलामू से जाते-जाते मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया मतदान के दिन का काम

Ranchi : नरेंद्र मोदी बीते दिन पलामू दौरे पर थे. पीएम मोदी चुनावी सभा करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन का होम वर्क सौंप गए. उन्होंने जाते-जाते कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि मतदान के दिन एक-एक कार्यकर्ता अलर्ट रहें. अंतिम जंग तो बूथ पर ही जीती जा सकती है. मतदान के दिन को भाजपा कार्यकर्ता उत्सव और त्योहार के रूप में मनाएं. एक-एक कार्यकर्ता अपने साथ कम से कम 30 मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्र पहुंचे. कार्यकर्ता अपने थाली बजाते हुए, रामधुन करते हुए मतदान केंद्र पहुंचे. मोदी ने कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र पर गुब्बारा लगाने की सलाह दी, ताकि उत्साह बना रहे. इस बात का जिक्र उन्होंने अपने भाषा में किया था. उन्होंने कहा था कि इस बार जब आप मतदान के लिए जाएं, तो अपने अपने मोहल्ले से जत्था निकालकर जाएं और सब रामधुन करते हुए जाएं. इससे मतदान करने का आनंद और दोगुणा हो जाएगा और आपका उत्साह भी कायम रहेगा. बाद में इस स्पीच से संबंधित एक वीडियो पीएम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अब सवाल यह उठता है कि मतदान केंद्र में पार्टी विशेष का गुब्बारा लगाना और थाली बजाते हुए, रामधुन करते हुए मतदान केंद्र पर वोटरों के साथ पहुंचना क्या आचार संहिता के दायरे में आएगा? इसे भी पढ़ें -तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp