Search

व्हाइट हाउस ने कहा, भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, वहां जा कर खुद ही देखिए...

Washington : व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और वहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद महसूस कर सकता है. भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर चिंताओं को प्रत्यक्ष तौर पर खारिज करते हुए सोमवार को व्हाइट हाउस ने यह बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत में अमेरिका की यात्रा पर आने वाले हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जॉन किर्बी  ने कहा, हम कभी झिझकते नहीं हैं

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. जो कोई भी भारत जाता है इसे महसूस कर सकता है. निश्चित तौर पर मुझे उम्मीद है कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और उनकी स्थिति चर्चा का हिस्सा होगी. किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, देखो, हम कभी झिझकते नहीं हैं. आप दोस्तों के साथ ऐसा कर सकते हैं.

भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है

आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए. आप कभी भी उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराते हैं जो दुनिया में कहीं भी उठ रही हों. हालांकि यह (राजकीय)यात्रा संबंध गहरे करने, साझेदारी मजबूत करने और दोस्ती आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी. किर्बी ने कहा कि भारत कई स्तरों पर अमेरिका का अहम साझेदार है. जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//