Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात ठप

NewDelhi : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से लगातार बर्फबारी की खबरें आ रही हैं. उत्तराखंड के जोशीमठ, धनौलटी, केदारनाथ, मसूरी और पिथौरगढ़ में भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज 20 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नजर आयेगा. जिस कारण से पहाड़ों पर बर्फबारी होती रह सकती है. इसे भी पढ़ें : रोजगार">https://lagatar.in/employment-fair-pm-modi-handed-over-appointment-letters-to-newly-appointed-71-thousand-employees-in-government-departments/">रोजगार

मेला : पीएम मोदी ने सरकारी विभागों में नवनियुक्‍त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

गंगोत्री और यमनोत्री में भी भारी बर्फबारी हो रही है

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर में आज शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमनोत्री में भी भारी बर्फबारी हो रही है आनेवाले दिनों में बर्फबारी की ये सिलसिला जारी रहेगा. 23 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. 24 जनवरी राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है जोशीमठ में अचानक आज सुबह से बर्फबारी जारी है. लगातार हो रही बर्फबारी से हर तरफ सफेद चादर नजर आ रही है. अभी जोशीमठ में भू धंसाव के चलते भवनों को गिराने का कार्य चल रहा है. प्रभावित लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. इन सबसे अलग सैलानी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, जो जोशीमठ सहित औली, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-bharat-jodo-yatra-moves-forward-sanjay-raut-joins-said-the-atmosphere-in-the-country-is-changing-rapidly/">जम्मू-कश्मीर

: भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, संजय राउत हुए शामिल, कहा, देश में माहौल तेजी से बदल रहा है

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी और कुछ इलाकों में बारिश हो रही है. ओले गिरने और बर्फबारी के कारण रामबन और बनिहाल के बीच जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात ठप है. अंनतनाग में आज न्यूनतम तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 2 डिग्री रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यहां दिनभर बारिश या बर्फबारी होगी. 21-22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होगी है. 23 और 24 जनवरी से बर्फबारी तेज हो सकती हैं हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है. 22 से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा. बर्फबारी होने की भी संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही