Search

WHO चीफ ने कोरोना से मुकाबले के लिए की भारत की प्रशंसा

LagatarDesk: भारत में कोरोना वैक्सीन कोविशीव्ड और कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गयी है. भारत में वैक्सीन की मंजूरी मिलने से WHO ने भी तारीफ की है. WHO  के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधनोम घ्रेबेसिस ने भारत की प्रशंसा की है. टेड्रोस ने पीएम मोदी को ट्वीट में टैग किया है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉक्टर ने ट्वीट में कहा, भारत ने कोरोना को खत्म करने की कोशिश जारी रखी है. भारत दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता देश के तौर पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टेड्रोस ने कहा कि वैक्सीन की मदद से कोरोना से संक्रमित लोगों को बचाया जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम मिलकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी. इसे भी पढ़ें:दीपिका">https://lagatar.in/rbi-imposes-fine-of-2-crores-50-lakh-on-bajaj-finance/15628/">दीपिका

पादुकोण की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स ने की शिरकत

दुनिया में हो रही भारत की तारीफ

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दी है. भारत के इस कदम की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की एक पहल है. मोदी ने यह बताते हुए वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स को बधाई दी थी. इसे भी पढ़ें:शेयर">https://lagatar.in/good-start-of-stock-market-sensex-across-48600-at-nifty-14226-level/15612/">शेयर

बाजार की अच्छी शुरुआत, Sensex 48600 के पार, Nifty 14226 के स्तर पर

सबसे अधिक वैक्सीन निर्माण की क्षमता भारत के पास

भारत दुनिया के किसी भी देश से मुकाबला कर सकता है. भारत के पास सबसे अधिक वैक्सीन निर्माण करने की क्षमता है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कारण ऐसा हो सका है. इसे भी पढ़ें:क्या">https://lagatar.in/do-you-also-tell-your-wife-that-what-do-you-do-while-staying-at-home-so-read-this-order-of-the-supreme-court/15614/">क्या

आप भी पत्नी से कहते हैं : घर में रहकर करती ही क्या हो ? तो पढ़ लीजिए सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश

13-14 जनवरी से टीकाकरण अभियान हो सकता है शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार, देश में 13-14 जनवरी तक टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना वैक्सीन मंजूरी मिलने के 10 दिन बाद रोलआउट हो सकती है. कोरोना वैक्सीन को DCGI  ने तीन जनवरी यानी रविवार को मंजूरी दी थी. इसे भी पढ़ें:आदिपुरुष">https://lagatar.in/saif-will-be-seen-sharing-the-screen-with-prabhas-releasing-the-new-poster-of-adipurush/15602/">आदिपुरुष

का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे सैफ

पहले फेज में तीन करोड़ लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन

खबरों के अनुसार देश में पहले फेज में तीन करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जायेगी.  प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मी, कोरोना वारियर और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जायेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//