Search

 
 
 

कौन है झा जी? जो कोल्हान से लेकर खूंटी तक पुलिसवाले के लिए करता है वसूली!

 
Ranchi :  झारखंड के कोल्हान से लेकर खूंटी तक एक पुलिसवाले के लिए वसूली का काम करने वाला झा जी नाम का एक व्यक्ति काफी चर्चा में है. उस झा जी का नाम तो छोटा है, लेकिन काम बड़े-बड़े करता है. बीते कुछ महीने के दौरान कोल्हान से लेकर खूंटी प्रमंडल तक झा जी की सक्रियता अचानक से बढ़ गयी है. एक बड़े पुलिसवाले का संरक्षण मिलने की वजह से किसी भी थानेदार को फोन कर अपनी डिमांड ठोंक देता है. मामला पुलिसवाले के करीबी व्यक्ति का है, तो किसी की मजाल नहीं कि टाल सके. झा जी का फोन आते ही थानेदार थर्रा जाते हैं. उन्हें डर सताने लगता है कि पता नहीं इस बार डिमांड ड्राफ्ट कितने का होगा? आलम यह है कि थानेदारों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि साहब को किया गया कमिटमेंट पूरा करें कि उनके झा जी का. यह भी खबर है कि अवैध और वैध कारोबार से जुड़े लोगों से भी झा जी समय-समय पर डिमांड ड्राफ्ट की मांग करते रहते हैं. इन दिनों झा जी बालू के कारोबार में अपना हाथ आजमाने में लगे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही