Vinit Abha Upadhyay Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में जो प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन दाखिल की है, उसमें यह दावा किया गया है कि बड़गाईं अंचल की जो भूमि हेमंत सोरेन के कब्जे में हैं, उसके एक हिस्से का एग्रीमेंट बोकारो के रहने वाले रंजीत सिंह ने कुछ वर्षों पहले किया था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि हेमंत सोरेन से जिस रंजीत सिंह के तार जुड़ रहे हैं वो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का बिजनेस पार्टनर भी रहा है. ईडी ने रंजीत सिंह और कल्पना सोरेन के बीच हुए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट की कॉपी भी कोर्ट को सौंपी है. कल्पना सोरेन और रंजीत सिंह एच एस फ्यूल्स नाम की कंपनी में पार्टनर हैं. इस कम्पनी का पता चीरा चास बोकारो लिखा हुआ है.
कौन है कल्पना सोरेन का बिजनेस पार्टनर रंजीत सिंह? जिसने बड़गाईं अंचल की भूमि का किया था एग्रीमेंट, पता बताया-अशोक नगर
Last Updated: Apr 10, 2024 12:00 AM (IST)