Ranchi : हजारीबाग के गिद्दी, चुरचू और बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार रुक-रुककर या फिर एक या दो दिन रुककर जारी है. ताकि ऐसा लगे कि इस अवैध कारोबार में जिम्मेदार अफसरों की कोई सहभागिता नहीं है. पर यह सच नहीं है. इस बार तो कुछ अलग ही हुआ है. जिम्मेदारों ने एडवांस में अपनी कमाई वसूल ली है. लेकिन इन सबके बीच एक नाम चर्चा में आया है. वह नाम ऋषि है. बताया जाता है कि उसी के इशारे पर पूरा खेल खेला जा रहा है. कभी बड़कागांव से, तो कभी चरही से तो कभी गिद्दी थाना क्षेत्र से. कहा जाता है कि ऋषि को सत्ता शीर्ष तक पहुंच रखने वाले एक व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त है. हालांकि यह नाम असली है या नकली, इस बात पर संदेह है. ऋषि के अलावा सोनू, रवि, सरफराज, तबारक, चंदन आदि के नाम भी काफी चर्चा में हैं.
कौन है ऋषि, जिसके इशारे पर हजारीबाग में हो रहा अवैध कोयले का कारोबार
Last Updated: Apr 25, 2024 12:00 AM (IST)