Search

 
 
 

कौन है वह अधिकारी? जिसकी पोस्टिंग के लिए अंतू तिर्की ने JMM के केंद्रीय नेता से की थी पैरवी, ईडी को मिला चैट

 
Ranchi : जमीन घोटाला की जांच कर रही ईडी को अंतू तिर्की के व्हाट्सएप चैट से कई साक्ष्य मिले हैं. अंतू तिर्की ने जेएमएम के एक केंद्रीय नेता से एक अधिकारी की डीएलएओ रांची के पद पर पोस्टिंग करने की पैरवी की थी. इनका नाम ट्रांसफर पोस्टिंग के लेन-देन में सामने आ रहा है. इस नेता के बारे में बताया जा रहा है कि पार्टी की सारी गतिविधि को मीडिया के सामने रखने का जिम्मा भी उन्हीं के पास है. गौरतलब है कि ईडी ने अंतू तिर्की समेत पांच लोगों से 14 दिनों तक पूछताछ करने के बाद पीएमएलए कोर्ट में सोमवार को पेश किया था. जिसके बाद पीएमएलए कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को सभी को जेल भेज दिया. इन सभी लोगों पर रांची के बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन के दस्तावेज से छेड़छाड़ करने का आरोप है. बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झामुमो नेता अंतु तिर्की के अलावा बिपिन सिंह, इरशाद, प्रियरंजन सहाय व अफसर अली को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/all-schools-will-remain-closed-in-jharkhand-till-class-8-order-issued/">झारखंड

में कक्षा 8 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

ईडी की टीम को जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी के मिले सबूत

बता दें कि मार्च के महीने में ईडी ने झारखंड की रांची के बड़गाईं अंचल कार्यालय में रेड मारी थी. इस छापेमारी के दौरान ईडी को पता चला कि बड़े पैमाने पर जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी हुई है. ऐसे कई दस्तावेज भी ईडी की टीम ने जब्त किए. फर्जी दस्तावेज के आधार पर अफसर अली को गिरफ्तार किया गया. ईडी ने अफसर अली को फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन का कारोबार करने वाले गिरोह का सरगना करार दिया. उसके घर से ईडी को 36 फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे. इसे भी पढ़ें -शक्ति">https://lagatar.in/kalpana-filed-nomination-with-a-show-of-strength-said-we-can-imprison-hemant-not-his-thinking/">शक्ति

प्रदर्शन के साथ कल्पना ने किया नामांकन, कहा- हेमंत को कैद कर सकते हैं, उनकी सोच को नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही