Search

 
 
 

WHO ने कहा, भारत में कोरोना वायरस से हो रही मौतें चिंताजनक, सरकार सही आंकड़े बताये

 

स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में अगस्त तक 10 लाख लोगों की मौत का अनुमान IHME का है. यह अनुमान उपलब्ध डेटा के आधार पर जताया गया है.

Geneva : WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच संक्रमण की दर और मौतों के आंकड़े को चिंताजनक करार दिया है. स्वामीनाथन ने सरकारों से आह्वान किया है कि वे कोरोना वायरस से हो रही मौतों और संक्रमण के मामलों के सही आंकड़े जारी करे.  कहा कि अगस्त तक भारत में कोरोना संक्रमण से 10 लाख मौतें हो सकती हैं.

 

भारत और दक्षिणी पूर्वी इलाके में हो रही मौतें चिंता का विषय हैं.

 
समाचार एजेंसी एएनआई को दिये साक्षात्कार में स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में अगस्त तक 10 लाख लोगों की मौत का अनुमान IHME का है. यह अनुमान उपलब्ध डेटा के आधार पर जताया गया है. उन्होंने कहा कि यह भविष्यवाणी नहीं है और यह बदल सकता है. कहा कि इस समय वे कहना चाहेंगी कि हालात बहुत खराब हैं. भारत और दक्षिणीपूर्वी इलाके में हम जितने मामले और मौतें प्रतिदिन देख रहे हैं, वे हमारे लिए चिंता का विषय हैं.
 
स्वामीनाथन ने कहा, `हमने यह भी महसूस किया है कि इन आंकड़ों को कम करके दिखाया गया है. वास्तविकता यह है कि दुनिया के हर देश ने कोरोना वायरस से होने वाली मौतों और कुल संख्या को वास्तविक संख्या से कम करके दिखाया है. उन्होंने  सरकारों से आह्वान किया कि वे कोरोना को लेकर सही आंकड़े जारी करें. इससे पहले सोमवार को डब्‍ल्‍यूचओ ने कहा था कि भारत में मिला कोरोना वायरस का  स्ट्रेन चिंता का विषय हैय संगठन ने भारतीय स्ट्रेन को वैश्विक  स्तर पर चिंता का विषय करार दिया. है.


कोरोना के वैश्विक मामले   15.86 करोड़ पर पहुंचे  


कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 15.86 करोड़ हो गये हैं.  इस महामारी से अबतक 32.9 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दीय मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और इस महामारी से हुई मौतों की संख्या क्रमश: 158,616,506 और 3,299,447 है.  सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 32,743,117 मामले और 582,140 मौतों के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश बना हुआ है.

 संक्रमण के संदर्भ में, भारत 22,662,575 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. 30 लाख से अधिक मामले वाले अन्य देशों में ब्राजील (15,209,990), फ्रांस (5,841,593), तुर्की (5,044,936), रूस (4,832,959), ब्रिटेन (4,452,956), इटली (4,116,287), स्पेन (3,581,392), जर्मनी (3,581,392) , अर्जेंटीना (3,165,121) और कोलम्बिया (3,015,301), मौतों के मामले में, ब्राजील 422,340 मौत के साथ दूसरे स्थान पर है.  100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु वाले देशों में भारत में (246,116), मेक्सिको (219,089), ब्रिटेन (127,870), इटली (123,031), रूस (111,740) और फ्रांस (106,845) हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही