Search

 
 
 

WHO ने चेताया, कोरोना को खत्म करने के लिए 70 फीसदी आबादी को वैक्‍सीन लगानी जरूरी

 

Geneva  :  विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन(WHO) ने चेताया है कि दुनिया से कोरोना महामारी जल्‍द खत्‍म नहीं होने जा रही है.  इस संबंध में WHO के यूरोप के डायरेक्‍टर हांस कुल्‍गे का कहना है कि जब तक 70 फीसदी आबादी को कोरोना वायरस का टीका नहीं लगा दिया जाता है, तब तक यह महामारी खत्‍म नहीं होने वाली.

बता दें कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में मरने वालों की आधिकारिक संख्‍या 35 लाख को पार कर गयी है.  जानकारी के अनुसार भारत समेत पूरी दुनिया में अब तक 16 करोड़ से ज्‍यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं.  

इसे भी पढें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-did-not-understand-corona/76236/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी आजतक कोरोना को समझ नहीं पाये, जावड़ेकर ने कहा, लोग उनकी नौटंकी पहले ही नकार चुके हैं

कोरोना वैक्‍सीन लगाने की गति काफी धीमी चल रही है

 हांस कुल्‍गे को इस बात पर चिंता है कि कोरोना वैक्‍सीन लगाने की गति काफी धीमी चल रही है. उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खात्‍मे के लिए जरूरी है कि 70 फीसदी आबादी को टीका लगाया जाये.  कुल्‍गे के अनुसार  उनकी चिंता की मुख्‍य वजह कोरोना वायरस के ज्‍यादा संक्रामक वेरिएंट हैं.  कहा कि इसे इस उदाहरण से समझा जा सकता है कि भारत में मिला कोरोना वायरस वेरिएंट B.1617 ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के स्‍ट्रेन B.117 से ज्‍यादा संक्रामक है. साथ ही ब्रिटेन में मिला स्‍ट्रेन अपने पूर्ववर्ती स्‍ट्रेन से पहले ही ज्‍यादा संक्रामक है.

इसे भी पढें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-figures-false-and-baseless-in-new-york-times-report/76005/">कोरोना

: केंद्र सरकार ने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में आंकड़े झूठे और आधारहीन

महामारी में तेज रफ्तार सबसे महत्‍वपूर्ण

डॉक्‍टर हांस कुल्‍गे ने बेल्जियम में कहा कि महामारी में स्‍पीड ही सबसे महत्‍वपूर्ण होती है. उन्‍होंने कहा कि जब कोरोना वायरस को WHO ने जब महामारी घोषित किया, उस समय भी कई देश इंतजार कर रहे थे और हमने अपना मूल्‍यवान समय खो दिया. कुल्‍गे ने सलाह दी कि कोरोना वायरस को मात देने के लिए हमें बहुत तेजी से टीकाकरण करना होगा,

कुल्‍गे ने कहा कि हमारा सबसे अच्‍छा मित्र स्‍पीड है और समय हमारे खिलाफ चल रहा है. टीकाकरण की रफ्तार अभी भी बहुत धीमी है. हमें इसकी गति और वैक्‍सीन की संख्‍या को बढ़ाने की जरूरत है.  डब्ल्यूएचओ के  अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या के मामले में अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है.

अमेरिका के बाद ब्राजील और भारत मौतों के मामले में आगे

रोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. कोरोना से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर और भारत तीसरे नंबर पर है. भारत में तीन लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना से मारे गये हैं. हालांकि  डब्‍ल्‍यूएचओ का मानना है कि आधिकारिक आंकड़ों के उलट कोरोना वायरस से तीन गुना ज्‍यादा लोग अब तक मारे जा चुके हैं.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही