Search

 
 
 

हजारीबाग: मांडू में जीत का ताज होगा किसके सिर, तिवारी या जेपी

 
-जेएमएम के टेकलाल महतो 1985 से 2009 तक चार बार विधायक रहे -टेकलाल महतो के बेटे जेपी पटेल मांडू से तीन बार के विधायक रहे हैं -पिछली बार जेपी पटेल ने 2025 मतों से तिवारी महतो को हराया था Hazaribagh: मांडू विधानसभा सीट से एनडीए ने आजसू पार्टी के तिवारी महतो को प्रत्याशी बनाया है. वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट पर 1985 से लेकर 2009 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्व. टेकलाल महतो चार बार विधायक रहे हैं. उनके निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके बेटे जीपी पटेल चुनाव जीते. उसके बाद लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंबल पर दो बार के विधायक चुने गए. बाद में जीपी पटेल ने बीजेपी का दामन थामा और विधायक चुने गए. इसके बाद जेपी पटेल ने बीजेपी छोड़ी और कांग्रेस में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस कोटे से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े जिसमें वह हार गए. अब कांग्रेस कोटे से ही मांडू से उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. इधर एनडीए समर्थित प्रत्याशी आजसू के तिवारी महतो भी लगभग 2010 से मांडू विधानसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू के टिकट से चुनाव लड़े, जिसमें जेपी पटेल से2025 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे. इस बार बीजेपी और आजसू दोनों पार्टी मांडू विधानसभा में अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आ रही है. टिकट मिलते ही तिवारी महतो एक्शन मूड में आ गए हैं. जगह-जगह मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं. साथ ही इंडिया गठबंधन के जेपी पटेल भी सक्रिय हो गए हैं. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के मांडू विधानसभा के कार्यकर्ता और नेताओं में रोष है कि मांडू सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहने के बावजूद इस बार टिकट झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को नहीं दिया गया. यह सीट इंडिया गठबंधन के कांग्रेस को दिए जाने का कार्यकर्ता और झारखंड मुक्ति मोर्चा मोर्चा के नेता पुरजोर विरोध कर रहे हैं. मांडू विधानसभा में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व विधायक जेपी पटेल बाजी मारते हैं या आजसू के तिवारी महतो बाजीगर साबित होते हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही