Search

 
 
 

ढुल्लू के खिलाफ धनबाद में कौन होगा प्रत्याशी, 24 घंटे के अंदर सरयू करेंगे खुलासा

 
Ranchi: सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद से चुनावी अखाड़े में ठाल ठोकेगी. अगले 24 घंटे के अंदर उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया जाएगा. इसकी घोषणा सोमवार को सरयू राय ने की. उन्होंने कहा कि धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार को किसी भी तरह का समर्थन नहीं दिया गया है. धनबाद से बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके अनुसार ढुल्लू महतो पर वर्तमान में 19 मामले लंबित हैं. कहा, सिर्फ दो मामलों में ही सजा सुनाई गयी है. वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट के अनुसार, ढुल्लू महतो पर इससे कहीं अधिक प्राथमिकियां दर्ज हैं. इसे पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-agricultural-produce-market-committee-becomes-strong-room-election-commission-gives-approval/">हजारीबाग

: कृषि उत्पादन बाजार समिति बना स्ट्रांग रूम, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

कई मामलों में ढुल्लू को 10 साल तक की हो सकती है सजा

सरयू राय ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो को अभी सिर्फ दो मुकदमों में सजा सुनायी गयी है. कहा जो शेष मामले हैं, वे कहीं अधिक गंभीर हैं. इनमें से कुछ मामलों में ढुल्लू महतो को 10 साल तक की सजा हो सकती है. वहीं, राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि धनबाद लोकसभा सीट से सरयू राय खुद अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवार हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें-सपा">https://lagatar.in/sp-and-congresss-nepotism-and-corruption-are-locked-princes-are-still-searching-for-the-key-modi/">सपा

और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार पर ताला लगा, शहजादे आज तक चाबी  ढूंढ़ रहे : मोदी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही