Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023 का किंग कौन, आज होगा तय, जानिए अगर आज भी नहीं हुआ मैच तो कौन होगा विनर

LagatarDesk : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना था. लेकिन इस मैच में बारिश ने खलल डाल दी. बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका. लगातार हो रही बारिश की वजह से मैच नको रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया. यानी आज 29 मई को तय होगा कि इस सीजन का विनर कौन-सी टीम होगी. गुजरात टाइटन्स की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर एमएस धोनी संभालेंगे. (पढ़ें, 2024">https://lagatar.in/preparations-for-2024-anti-bjp-parties-will-hold-a-meeting-in-bihars-capital-patna-on-june-12/">2024

की तैयारी, बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होगा भाजपा विरोधी दलों का महाजुटान)

अगर नहीं हुआ मैच तो गुजरात टाइटंस होगी विनर

अगर सोमवार रिजर्व डे के दिन भी अहमदाबाद में बारिश हुई तो आज भी चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच नहीं होगा. ऐसे में सबके मन में सवाल उठता है कि अगर फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया तो आईपील सीजन 2023 का विनर कौन होगा. नियम के अनुसार, बारिश की वजह से अगर मुकाबला रिजर्व डे के दिन भी नहीं खेला जा सका तो गुजरात टाइटंस को इस सीजन का विजेता घोषित कर दिया जायेगा. क्योंकि आईपीएल के स्कोर बोर्ड में गुजरात टाइटंस 14 में से 10 मैचों में जीत हासिल कर 320 अंक प्राप्त कर टॉप पर है. इसे भी पढ़ें : इसरो">https://lagatar.in/isro-to-launch-navigation-satellite-nvs-01-into-space-today/">इसरो

आज नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा

बारिश के कारण देर रात शुरू हुआ मैच तो 5 ओवर खेला जायेगा

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम 7.30 बजे से मैच होना है. अगर बारिश के कारण रात 9.35 बजे तक मैच शुरू होता है तो ओवर्स में कटौती नहीं की जायेगी. लेकिन अगर मैच देर रात 12.06 तक शुरू होता है तो मुकाबला 5 ओवर्स का कर दिया जायेगा. अगर दोनों टीम मैदान पर उतरे तो देखना दिलचस्प होगा कि चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीतती है या फिर गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम करती है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-fierce-fire-in-cold-storage-police-engaged-in-investigation/">रामगढ़

: कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, पुलिस जांच में जुटी
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड :  ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, श्रीकर भरत, शिवम मावी, ओडियन स्मिथ, आर. साई किशोर, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, दासुन शनाका, अभिनव मनोहर, अल्जारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, यश दयाल. चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड : ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबति रायडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह, बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसांडा मगाला, अजय यादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन सिंह हैंगरगेकर, भगत वर्मा, निशांत सिंधु. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही