Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लोकसभा चुनाव की वैतरणी का कौन बने खेवैया

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के लिए इस बार वापसी करना टेढ़ी खीर साबित होगी

Dhanbad : लोकसभा 2024 की तैयारी में लग चुकी कांग्रेस पार्टी का धनबाद में उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. पिछले तीन बार से पराजित हो रही कांग्रेस के लिए इस बार वापसी करना टेढ़ी खीर साबित होगी. कांग्रेस 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद लगातार तीन बार परास्त हुई है. 2004 में भाजपा की रीता वर्मा को हराकर चंद्रशेखर दुबे ने जीत दर्ज की थी. रीता वर्मा लगातार चार टर्म से सांसद थी. ददई दुबे ने इन्हें 1.19 लाख मतों से पराजित किया था. लेकिन 2009 में भाजपा के पीएन सिंह से उन्हें 58 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था. 2024 के लोकसभा चुनाव में ददई दुबे फिर से अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. प्रदेश की ओर से मिले निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष ने दावेदारों की सूची मांगी थी. रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को ददई दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे, विजय कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, बीके सिंह, अशोक सिंह, शमशेर आलम, बबलू दास ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. इन नामों में से तीन नाम के बारे में प्रदेश नेतृत्व को सुझाव दिया है. जिसका खुलासा जिलाध्यक्ष ने नहीं की. जिले में दावेदारी पेश करने के अलावा झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह भी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए लॉबिंग कर रही है.

गुटबाजी को दूर करना जिलाध्यक्ष के लिए चुनौती

लोकसभा चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी में व्याप्त अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के लिए एक बड़ी चुनौती है. पार्टी में व्याप्त गुटबाजी के साथ चुनाव मैदान में उतरना काफी नुकसानदेह साबित होगा. अंदरूनी गुटबाजी का खामियाजा कांग्रेस को पिछले चुनाव में भी चुकाना पड़ा था. बिना संगठन को एकजुट किये लोकसभा चुनाव में जीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

खारिज करेंगे स्थानीय कार्यकर्ता

जैसा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देखा गया था कि कीर्ति आजाद को कांग्रेस द्वारा धनबाद लोकसभा का उम्मीदवार बनाये जाने पर चुनाव में कांग्रेस के ही कई नेता गुपचुप तरीके से उनके खिलाफ खड़े हो गए थे. इस बार भी प्रदेश नेतृत्व को जिले के नेताओं ने एक स्वर में कह दिया है कि जिले से बाहर के उम्मीदवार को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही