Search

 
 
 

कर्नाटक CM कौन बनेगा, सिद्धरमैया के नाम पर लग सकती है मुहर

 
 New Delhi : कर्नाटक के नये सीएम सिद्धरमैया हो सकते हैं. उनके नाम पर कांग्रेस आलाकमान  मुहर लगा सकता . सूत्रों  की माुनें तो वह कल गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकत हैं.  खबर है कि वे अकेले ही शपथ लेंगे. कल विधायक दल की बैठक होगी.   इससे पहले  डीके शिवकुमार के अड़ जाने से सिद्धरमैया की ताजपोशी नहीं हो पा रही थी. मगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर नेताओं की दिनभर चली बैठकों का नतीजा सिफर रहा था. इसलिए आज बुधवार को फिर बैठक बुलाई गयी .                                                                              नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोनिया के प्रस्ताव पर डीके शिवकुमार मान जायेंगे

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि नये सीएम का नाम तय करने को लेकर आज बुधवार को एक बैठक होगी. बैठक में सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि सोनिया के प्रस्ताव पर डीके शिवकुमार मान जायेंगे. उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा  था कि कर्नाटक को लेकर एक-दो दिन में फैसला हो जायेगा. और आज यह फैसला हो गया.

सिद्धरमैया ने राहुल गांधी से 11.30 बजे मुलाकात की

बैठक से पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. कर्नाटक में जीत हासिल करने वाले कुछ कांग्रेसी विधायक मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने उनके आवास में गये. इसी बीच खबर आयी  कि सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे सिद्धारमैया  ने राहुल गांधी से 11.30 बजे मुलाकात की. इसी क्रम में डीके शिवकुमार 12 बजे राहुल से मिलने पहुंच रहे हैं.

शिवकुमार ने सीएम के रूप में सिद्धरमैया का नाम खारिज कर दिया था

दो दिन पूर्व सोमवार को पेट में तकलीफ की बात कह कर दिल्ली नहीं आने वाले शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे. यहां मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. सूत्रों की मानें तो शिवकुमार ने सीएम के रूप में सिद्धरमैया का नाम खारिज कर दिया था, साथ ही उपमुख्यमंत्री बनने या सीएम पद साझा करने के प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था. उन्होंने खुद को सीएम पद का स्वाभाविक दावेदार करार देते हुए कहा था कि  सीएम नहीं बना तो मैं सामान्य विधायक रहना पसंद करूंगा.

सिद्धरमैया का पिछला कार्यकाल अच्छा नहीं रहा था

जानकारी के अनुसार उन्होंने पार्टी नेतृत्व को सिद्धारमैया की कमियां गिनाते हुए खड़गे को बताया था कि सिद्धारमैया का पिछला कार्यकाल अच्छा नहीं रहा था. लिंगायत समुदाय भी उनके खिलाफ है. अगर सिद्धरमैया को पहले सीएम बनाया जा चुका है, तो अब किसी और को मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए. शाम को खड़गे के आवास से शिवकुमार के निकलने के तुरंत बाद सिद्धरमैया ने वहां दस्तक दी. इससे पहले दिन में बेटे यतींद्र के साथ भी सिद्धरमैया खड़गे से मिले थे. राहुल गांधी भी खड़गे के आवास पर पहुंचे थे. खबर है कि दोनों के बीच लगभग एक घंटे बात हुई.

सीएम पद की होड़ में दलित नेता जी परमेश्वर भी

सीएम पद की होड़ में वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर भी शामिल है. कहा कि आलाकमान चाहे तो मैं यह दायित्व संभालने के लिए तैयार हूं. पूर्व उपमुख्यमंत्री परमेश्वर ने कहा, दलित नेता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. मैं 50 विधायकों का अलग गुट भी बना सकता हूं, पर अनुशासित सिपाही हूं, ऐसा नहीं करूंगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही