Search

 
 
 

सरकार जिसकी भी हो, झारखंड का विकास होः प्रिंस अजमानी

 
Ranchi: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष सह संपर्क प्रमुख प्रिंस अजमानी ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. अजमानी बताया कि वे किसी पार्टी से कोई अपेक्षा नहीं रखते हैं, बस इतना चाहते हैं कि सरकार जिसकी भी हो, झारखंड का सर्वांगीण विकास हो एवं भारत की संस्कृति और अखंडता विद्यमान रहे. वे कहते हैं कि 1992 से पूर्व से रह रहे लोगों को स्थानीयता, एसटी/एससी के लिए विशेष शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आरक्षण की नीति बने तथा स्थानीय को नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण मिले. परंतु स्थानीय नीति हो या आरक्षण, स्थानीय नीति के 50 फ़ीसदी आरक्षण में भी कर्म, प्रतिभा और योग्यता के अनुसार अवसर मिले. चाहे वो कोई भी हो. ओरांव हो या सिंह या शर्मा या तिवारी या टिग्गा या महतो बस भारतीय हो. अजमानी ने कहा कि स्थानीय नीति और आरक्षण उपरांत, योग्यता किसी की मोहताज नहीं होनी चाहिए. प्रतिभा को यदि कोई सरकार सम्मान नहीं देती है और सिर्फ़ आरक्षण पर चलेगी तो वह समाज, वह राज्य, अंततः वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता है. अजमानी कहते हैं कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या का वे बहिष्कार करते हैं और तुरंत उनको राज्य ही नहीं संपूर्ण देश से बाहर निकालने का समर्थन करते हैं. अजमानी कहते हैं कि राजधानी रांचीवासी होकर भी उन्हें दुख है, क्योंकि रांची का विकास नहीं हुआ, न ही यहां के लोग जिम्मेवार बन सके. 10% व्यापारी, सेवा वर्ग आदि और 70% गांव के आदिवासी ही सफाई एवं सहनशीलता का परिचय देते हैं, बाकी सभी खाने-पीने और ऐश करने में लगे हैं. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही