Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार 12वें महीने डबल डिजिट में रही थोक महंगाई दर, मार्च में बढ़कर 14.55 फीसदी पर पहुंची

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर भी देश की जनता को करारा झटका लगा है. मार्च में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी रही. इससे पहले फरवरी में यह 13.11 फीसदी रही थी.  वाणिज्य मंत्रालय के मुताबित, मार्च महीने में महंगाई दर की मुख्य वजह पेट्रोलियम नैचुरल गैस, मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल्स की कीमतों में तेजी है. जो रूस यूक्रेन युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में पड़े व्यवधान से पैदा हुआ है.

एक साल में 6.66 फीसदी बढ़ी थोक महंगाई दर

यह लगातार 12वां महीना है,  जब थोक महंगाई दर डबल डिजिट में रही है. इससे पहले जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी रही थी. वहीं दिसंबर 2021 में यह 13.56 फीसदी और नवंबर में 14.87 फीसदी पर रही थी. जो पिछले साल की समान समयावधि यानी मार्च 2021 में थोक महंगाई दर 7.89 फीसदी रही थी. इस तरह एक साल में महंगाई दर में 6.66 फीसदी की बढ़तोरी हुई है. इसे भी पढ़े : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/jharkhand-news-the-high-court-asked-under-what-circumstances-the-advertisement-of-the-assistant-public-prosecutors-reinstatement-process-was-canceled/">हाईकोर्ट

ने पूछा – सहायक लोक अभियोजक बहाली प्रक्रिया का विज्ञापन किन परिस्थितियों में रद्द किया गया?

फ्यूल और पावर के दाम में 34.52 फीसदी का इजाफा

मार्च महीने में खाने-पीने की चीजों के दामों में 8.71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जो इससे पहले मार्च में 8.47 फीसदी थी. वहीं फ्यूल और पावर के दाम में 34.52 फीसदी का इजाफा हुआ है. जो मार्च में 31.50 फीसदी थी. इसके अलावा प्राइमरी आर्टिकल्स डब्लूपीआई 13.39 फीसदी से बढ़कर 15.54 फीसदी पहुंच गयी. क्रूड, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस बास्केट में महंगाई दर 21.18 फीसदी, मिनरल्स में 9.72 फीसदी और नॉन फूड आर्टिकल्स में 2.94 फीसदी रही. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/accident-in-bokaro-steel-plant-worker-dies/">बोकारो

स्टील प्लांट में हुआ हादसा, मजदूर की मौत

मार्च में आलू के दामों में हुआ भारी इजाफा

आलू की थोक महंगाई दर में तेज उछाल आया है. आलू के दाम में 24.62 फीसदी की बढ़तोरी हुई है. जो फरवरी में 14.78 फीसदी थी. प्याज की थोक महंगाई -26.37 फीसदी से बढ़कर -9.33 फीसदी पर पहुंच गयी. वहीं अंडे और मांस मछली के दामों में 9.24 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-student-was-beaten-to-death-in-anagada-police-engaged-in-investigation/">रांची

: अनगड़ा में छात्र को पीट-पीट कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही