Search

 
 
 

धनबाद में भाजपा किसके सर सजायेगी ताज ?

 

ढुल्लू की दावेदारी में कितना है दम ?

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, इस पर संशय बरकरार है. वर्तमान सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बीच पेंच फंसा है. पार्टी नेतृत्व हर पहलू पर विचार कर रहा है. पशुपतिनाथ सिंह के टिकट कटने का कोई सीधा कारण नहीं है. तीन बार से लगातार सांसद पीएन सिंह की बढ़ती उम्र उनके टिकट काटने का कारण बनती है तो ऐसे में राज और ढुल्लू दो बड़े दावेदार हैं. पार्टी नेतृत्व किस पर अपना भरोसा जताएगी यह तो समय बताएगा. लेकिन तीनों के समर्थक अपने-अपने नेता को टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त हैं. इधर हजारीबाग से जयंत सिन्हा का टिकट कटने के बाद राज सिन्हा की उम्मीद बढ़ी है. यदि पीएन सिंह का टिकट कटता है तो पहले नंबर पर राज सिन्हा का नाम आने की ही संभावना है. झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में पांच आदिवासी को टिकट दे दिया गया है. वहीं चार ओबीसी को भी टिकट दिया जा चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अनुसूचित जाति को भी एक सीट दी गई है. सामान्य कोटे से एक ब्राह्मण को टिकट दिया गया है. चतरा लोकसभा सीट से यदि सुनील सिंह का टिकट कटता है तो उनकी जगह योगेंद्र प्रताप सिंह प्रबल दावेदार हैं. यदि चतरा सीट से राजपूत को टिकट दिया जाता है तो धनबाद से राज सिन्हा को टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं दूसरी तरफ ढुल्लू महतो की दावेदारी भी काफी प्रबल मानी जा रही है. गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा और गिरिडीह सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना के कारण धनबाद सीट का पेंच फंस गया है. वहीं एक तरफ एक परिवार सहित कई रैयत भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से प्रताड़ित होकर धरने पर बैठे हैं. वहीं दूसरी तरफ विधायक भाजपा से लोकसभा चुनाव के दावेदार है. अशोक महतो एवं अन्य रैयतों का दावा है कि ढुल्लू महतो द्वारा चिटाही में बनाये गए रामराज मंदिर परिसर में उनकी जमीन हड़पने के लिए विधायक ने उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया है. अशोक का एक दुकान उसके रैयती जमीन पर बना हुआ है. अशोक का आरोप है कि उसके दुकान की जमीन हड़पने के लिए उसके पूरे परिवार को विधायक द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. बीते दिनों विधायक समर्थकों ने अशोक के घर की बिजली और पानी कनेक्शन को काट दिया. बिना बिजली पानी के जब जीना दूभर हो गया तो अशोक अपने पूरे परिवार के साथ रणधीर वर्मा चौक पर धरने पर बैठ गया. अशोक का कहना है कि उसकी मदद कोई नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही