Chandwa : कांग्रेस के देशव्यापी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर लातेहार के चंदवा में पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने, लोकतंत्र को कुचले जाने के विरोध में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. कांग्रेसी नेता रामयश पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है. अडानी मुद्दे और भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के कारण अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई. जो एक प्रकार से इस देश में लोकतंत्र पर किया गया सबसे बड़ा कुठाराघात है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-two-accused-of-murder-fine-of-10-10-thousand/">चाईबासा
: हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 10-10 हजार का अर्थदंड
से ज्यादा वकीलों को मिल चुकी है धमकी, अबतक 4 की हत्या, कईयों पर जानलेवा हमला
: हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 10-10 हजार का अर्थदंड
लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सक्रिय- असगर खान
वहीं प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय है और सजग रूप से अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है. इस पूरे महीने चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार के पोल खोलने के लिए अभियान चलाती रहेगी. उन्होंने कहा कि शेल कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ रुपये का विदेशी पैसा अडानी ग्रुप में इन्वेस्ट किया गया है. अडानी की शेल कंपनियों में अचानक 20 हजार करोड़ रुपये आए, ये पैसा कहां से आया, किसका था, रक्षा मंत्रालय सवाल क्यों नहीं पूछ रहा है. सत्ता पक्ष संसद को ठप कर मोदी-अडाणी के भ्रष्टाचार को छिपा रही है. इसलिए संसद को सत्ता पक्ष चलने नहीं दे रही है. मोदी सरकार की तानाशाही चलने नहीं दिया जाएगा. यह लोकतंत्र को कुचलने, देश को गलत रास्ते पर ले जाने के सभी प्रयास केंद्र के मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है. लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है. इसे भी पढ़ें :50">https://lagatar.in/more-than-50-lawyers-have-received-threats-4-killed-so-far-many-attacked/">50से ज्यादा वकीलों को मिल चुकी है धमकी, अबतक 4 की हत्या, कईयों पर जानलेवा हमला
Leave a Comment