Search

 
 
 

खनन माफियाओं को गिरफ्तार करने में क्यों फूल रहे पुलिस के हाथ-पैर : बाबूलाल

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर अवैध खनन मामले को लेकर हेमंत सरकार को घेरा है. कहा है कि खनन माफियाओं को गिरफ्तार करने में आखिर पुलिस के हाथ-पैर क्यों फूल रहे हैं. ट्विट कर उन्होंने कहा कि मई महीने में साहिबगंज जिले में आदिम पहाड़िया जनजाति के सेत माल्तो एवं उनके परिवार की जमीन पर खनन माफियाओं ने जबरदस्ती कब्जा कर अवैध पत्थर खनन किया. पीड़ित ने मामले की शिकायत उपायुक्त से की. इसी बीच सेत माल्तो को शिकायत वापस लेने की धमकी देते हुए गोली मार दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई.

क्या हम जनता की समस्याओं को संज्ञान में न लाएं

बाबूलाल ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इस जिले में मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र भी आता है. हेमंत सोरेन अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा गिरफ्तारी के लिए कई टीम बना देते हैं, तो फिर चार महीने बीतने के बावजूद इन खनन माफियाओं को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ-पांव क्यों फूल रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि उनके द्वारा इस तरह के मामलों को उठाने पर मुख्यमंत्री और ट्रॉल आर्मी निजी हमले शुरू कर देते हैं. क्या मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि हम जनता की समस्याओं को संज्ञान में न लाएं. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">साहिबगंज

: राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही