Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबानी-अडानी के मैनेजमेंट में दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के लोग क्यों नहीं : राहुल गांधी ने पूछा

Ahmedabad  :  कांग्रेस के 84वें अधिवेशन  में राहुल गांधी ने दोहराया कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आयेगी तो हम आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा तोड़ देंगे.  जाति जनगणना कर संसाधनों का जनसंख्या के अनुपात में बंटवारा करेंगे. कहा कि आंकड़ा निकालेंगे तो सामने आयेगा कि डिलिवरी बॉय जैसे काम करने वाले लोगों में 90 फीसदी लोग दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के हैं.राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अंबानी और अडानी के मैनेजमेंट में आखिर दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के लोग क्यों नहीं हैं. राहुल गांधी ने  कहा, बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती है, और अगर कोई चला जाए तो वे मंदिर को धुलवाते हैं.  ये हमारा धर्म नहीं है.  हमारा धर्म वो है जो सबको इज़्ज़त देता है, हर व्यक्ति का आदर करता है.  कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है.  हमारे दिलों में सबके लिए मोहब्बत और इज़्ज़त है, जबकि उनके दिलों में सिर्फ नफ़रत.  हम इस देश को नफ़रत का बाज़ार नहीं बनने देंगे.  मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे. इससे पूर्व कल मंगलवार  को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  राहुल ने यह भी कहा, हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है,  हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है. मुद्दे उठाते रहना है. महात्मा गांधी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. हमारे नेता राहुल गांधी वेस्ट इंडिया के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह सरकार(मोदी) समाज के सभी वर्गों के खिलाफ है. इसने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की उपेक्षा की है. यह लड़ाई वेस्ट इंडिया से है. यूथ कांग्रेस के नेता बीवी श्रीनिवास ने कांग्रेस के 84वें अधिवेशन आज गुजरात को लेकर यह टिप्पणी कर दी, इस पर विवाद हो गया है.     बीवी श्रीनिवास ने बिना किसी का नाम लिए कहा, हमारी लड़ाई वेस्ट इंडिया से है. यहीं के दो लोग देश को बेच रहे हैं और यहीं के दो लोग देश को खरीदने का काम कर रहे हैं. उनका इशारा अंबानी-अडानी, मोदी-शाह की ओर था. उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा, उन्होंने संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ी है. संसद में   उनका माइक बंद कर दिया जाता है.   इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-will-buy-26-rafale-marine-fighter-jets-from-france-deal-confirmed-will-be-deployed-on-ins-vikrant/">भारत

फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा, डील पक्की, आईएनएस विक्रांत पर होंगे तैनात
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही