Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो समाहरणालय स्थित कोविड जांच केंद्र में क्यों घंटों खड़े रहे लोग ? जानिए कारण

Advertisement
Advertisement

Bokaro: लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सदर अस्पताल में की जाने वाले कोविड जांच को 2 दिन पहले बोकारो समाहरणालय के पीछे स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां पर कोविड की जांच की जा रही है. जहां आज शुक्रवार को कोविड जांच कराने आए लोग जांच कराने के लिए घंटों इंतजार में खड़े रहे. इस व्यवस्था से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली है.

बोकारो समाहरणालय के पीछे स्थित भवन में शिफ्ट हुए कोविड जांच केंद्र पर लोगों ने बताया कि जांच पर्ची कटाने के लिए काउंटर पर कोई नहीं है. जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. पर्ची कटाने के बाद ही कोविड जांच हो पाएगा. काउंटर पर पर्ची काटने में देरी होने से लोग परेशान हैं. और घंटों लाइन में खड़े अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही