Search

 
 
 

राहुल ने क्यों कहा- बीजेपी, आरएसएस समर्थकों के मन में प्रेम के बजाय भय, क्रोध और नफरत का जाल

Rahul Gandhi Hit Back BJP RSS उन्होंने यह भी कहा कि एक ‘सच्चे हिंदू’ के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वह इन लोगों को इस जाल से मुक्त करें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की सुंदरता तथा आनंद का अनुभव कर सकें.
 
राहुल गांधी

Lagatar Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों के मन में भय, क्रोध और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम का अनुभव करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि एक ‘सच्चे हिंदू’ के तौर पर उनका कर्तव्य है कि वह इन लोगों को इस जाल से मुक्त करें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की सुंदरता तथा आनंद का अनुभव कर सकें. कांग्रेस नेता ने अपनी मां सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान की गई अपनी कुछ टिप्पणियों की सत्तापक्ष के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में की जा रही आलोचनाओं के बाद यह बयान दिया. राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे.

 

 

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के उमा-महेश्वर स्वरूप को दर्शाती एक तस्वीर भी साझा की है. कांग्रेस नेता ने पोस्ट के अंत में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ भी लिखा।कांग्रेस नेता ने पोस्ट के अंत में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ भी लिखा. राहुल गांधी ने लिखा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही