Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छवि रंजन के खिलाफ कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार ने क्यों नहीं की कार्रवाई, जांच करे ईडी : बाबूलाल

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि छवि रंजन के रांची डीसी रहते जमीन की भारी हेराफेरी हुई है. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मांग की है कि वह जमीन घोटाले की जांच के साथ-साथ छवि रंजन के खिलाफ कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले की भी जांच करे. वहीं छवि रंजन के कार्यकाल के समय के वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आंखें खोलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वीडियो से साफ है कि कैसे छवि रंजन के नेतृत्व में पुलिस की ताकत का दुरुपयोग कर टेंट लगाकर कर रात में भी जमीन कब्जा करवाया जाता था. ईडी की कारवाई के बाद जमीन कब्जा जुल्म से पीड़ित हुए लोग अब ऐसे सैकड़ों वीडियो थोक के भाव एजेंसी और मीडिया को भेज रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि ये तस्वीरें रांची जमीन लूट पाप की कहानी कह रही हैं. अगर इसके बाद भी मुख्यमंत्री जांच और कार्रवाई नहीं करेंगे, तो इस पाप के जुर्म से उन्हें जेल जाने से कौन बचाएगा.

कई लोगों ने अपने और अपने पिता के नाम तक में हेराफेरी की

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची जमीन घोटाले की जांच में मिल रहे कागजातों से बेईमानों एवं घोटालेबाजों के बारे में हैरान करने वाली चीजों का पर्दाफाश हो रहा है. जांच एजेंसियों को घोटाले की जांच के दौरान मिले कागजातों से यह खुलासा हुआ है कि काली कमाई एवं बेईमानी का धन खपाने के लिए झारखंड के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के कई लोगों ने अपने और अपने पिता के नाम तक में हेराफेरी की है. कानून से बचने के लिए इन बेहिसाब संपत्तियों के बारे में आयकर और अन्य विभागों से जानकारी छिपाई गई है. इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/employment-fair-in-dumka-on-april-25-tata-motors-will-give-jobs-to-100-youth/">दुमका

में 25 अप्रैल को रोजगार मेला, टाटा मोटर्स देगा 100 युवाओं को नौकरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही