Search

 
 
 

Meta के हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम के कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्यों की तोड़फोड़

मेटा कंपनी फेसबुक और इंस्ट्राग्राम को चलाती है. हाल के दिनों में यह देखने को मिला है कि भाजपा या मोदी सरकार के विरोध में जो पोस्ट फेसबुक व इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाते हैं, उसकी रिच को कम कर दिया जाता है. कई बार पोस्ट को हटा दिया जाता है, तो कई बार पोस्ट करने वाले एकाउंट्स को ही डिलिट कर दिया जा रहा है.
 
मेटा के खिलाफ प्रदर्शन

Lagatar Desk: देश के तीन बड़े शहरों में स्थित Meta के कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है. यूथ कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि भाजपा के कहने पर उनके नेताओं के एकाउंट्स या तो डिलिट कर दिए जा रहे हैं या वहां अपलोड सामग्री को हटा दिया जा रहा है. जिन शहरों में मेटा के कार्यालय पर हमले हुए हैं, उनमें हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम स्थित कार्यालय शामिल है.


दरअसल, मेटा कंपनी फेसबुक और इंस्ट्राग्राम को चलाती है. हाल के दिनों में यह देखने को मिला है कि भाजपा या मोदी सरकार के विरोध में जो पोस्ट फेसबुक व इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाते हैं, उसकी रिच को कम कर दिया जाता है. कई बार पोस्ट को हटा दिया जाता है, तो कई बार पोस्ट करने वाले एकाउंट्स को ही डिलिट कर दिया जा रहा है. 

 

Uploaded Image

मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की तस्वीर


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा के ऑफिस के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की. मुंबई में बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा पोस्टर चिपका दिया गया. इस मामले में मुंबई पुलिस ने यूथ कांग्रेस की जीना सबरीन समेत चार लोगों और 15 से 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.


यूथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कहने पर मेटा ने उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम एकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि मेटा कंपनी सात दिनों के भीतर दोनों के एकाउंट्स से सस्पेंशन को हटाये, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. इन प्रदर्शनों, हमलों व तोड़फोड़ को लेकर मेटा कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही