Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले पीएम मोदी से चुनाव आयोग सबूत क्यों नहीं मांग रहा... हिम्मत नहीं है... : सिब्बल

New Delhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आज रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों को लेकर उनसे (मोदी) सबूत मांगने चाहिए. बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस आतंकवाद में लिप्त लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक बातचीत में शामिल है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

भ्रष्टाचार रेट कार्ड विज्ञापन को लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी

श्री सिब्बल ने कांग्रेस द्वारा एक विज्ञापन में भाजपा के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से सबूत मांगे जाने के बाद यह टिप्पणी की. आयोग ने भाजपा के खिलाफ अखबारों में प्रकाशित भ्रष्टाचार रेट कार्ड विज्ञापन को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को नोटिस जारी किया है और अपने आरोपों को साबित करने के लिए पार्टी से रविवार शाम तक पुख्ता सबूत उपलब्ध कराने को कहा है. खबरों के अनुसार यह नोटिस शनिवार को भाजपा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जारी किया गया.

चुनाव आयोग में  पीएम से सबूत मांगने की हिम्मत नहीं  

सिब्बल ने घटनाक्रम को लेकर ट्वीट किया, चुनाव आयोग ने भाजपा के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस से सबूत मांगे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर आतंकवाद में लिप्त लोगों के साथ पिछले दरवाजे से बातचीत करने का आरोप लगाये जाने के संबंध में सबूत मांगने को लेकर क्या किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य बने सिब्बल ने लिखा, क्या चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री से सबूत मांगने की हिम्मत नहीं है? सिब्बल केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेतृत्व वाली पहली और दूसरी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी. शनिवार को कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी के उन आरोपों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए आतंकवाद को पनाह दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही