Search

20 साल बाद भी झारखंड पिछड़ा क्यों, इसी चिंतन के साथ सरकार कर रही बेहतर काम : हेमंत

  • कहा- राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए सरकार दिन-रात कर रही काम
Chatra/ Ranchi : खतियानी जोहार यात्रा में सोमवार को चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की स्थिति पर चिंता जतायी. कहा, लंबे संघर्ष के बाद साल 2000 में झारखंड राज्य अलग हुआ. लेकिन 20 वर्षों के बाद भी राज्य विकास के पैमानों पर पिछड़ा क्यों रह गया है? आखिर कमी कहां रह गई? हमारी सरकार इसी चिंतन के साथ प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर काम को लगातार अंजाम दे रही है. हेमंत सोरेन यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

राज्यवासियों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने राज्य में अनेकों योजनाएं बनाई है. योजनाओं के माध्यम से राज्य के लोगों को लाभ मिल रहा है. बच्चियों की पढ़ाई पूरी हो सके, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है. उच्चतर शिक्षा के लिए सरकार ऋण दे रही है. किसानों की बेहतरी के लिए पशुधन योजना चल रही है.

सरकार के निर्णयों से राज्य की जनता खुश

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों से जनता में खुशी है. आंगनबाड़ी सेविका - सहायिका, पारा शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारियों को उनका हक और अधिकार देने का काम हमारी सरकार ने किया है. ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत पदाधिकारियों ने गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया है. पहले लोगों को प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था, जबकि आज सरकार खुद आम लोगों के द्वार तक पहुंची है. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/the-effect-of-the-news-of-shubham-sandesh-the-district-administration-hastily-sent-the-report-read-the-full-news/">‘शुभम

 संदेश’ की खबर का असर, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp