Search

 
 
 

भाजपा के गढ़ में भी मोदी घबराए हुए क्यों? सूरत और इंदौर में हमारे प्रत्याशियों को डराया-धमकाया गया : कांग्रेस

 
 New Delhi : कांग्रेस ने गुजरात के सूरत में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने तथा इंदौर में नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस लेकर भाजपा में शामिल होने पर पीएम मोदी पर हल्ला बोला. कांग्रेस ने आज मंगलवार को सवाल किया कि अपनी पार्टी के मजबूत गढ़ में भी प्रधानमंत्री मोदी इतना घबराए और डरे हुए क्यों हैं? ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए डराया और धमकाया गया. बता दें कि इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को करारा झटका देते हुए सोमवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया. साथ ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया. इससे पहले सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था. रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया,1984 के बाद से सूरत और इंदौर लोकसभा सीट कांग्रेस ने नहीं जीती. फिर भी 2024 में दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए डराया-धमकाया गया और उन पर दबाव डाला गया. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के गढ़ में भी प्रधानमंत्री इतने घबराए और डरे हुए क्यों हैं?   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही