Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीते 11 सालों से आखिर साहेबगंज के शौकत को क्यों तलाश रही NIA, पढ़ें

Advertisement
Advertisement
Ranchi : साहिबगंज जिला का रहने वाले शौकत को एनआईए पिछले 11 साल से तलाश रही है. शौकत मूल रूप से साहिबगंज जिला के राधानगर थाना क्षेत्र के निमयाटोला का रहने वाला है. नकली भारतीय मुद्रा नोट(FICN) रखने और प्रसारित करने के मामले में एनआईए ने शौकत को मोस्ट वांटेड घोषित किया है. शौकत को कांड संख्या आरसी 03/ 2009 में बीते कई सालों से एनआईए खोज रही है. एनआईए ने शौकत को वांटेड घोषित कर, उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-suspended-revenue-employee-bhanu-pratap-asks-for-bail/">लैंड

स्कैम : निलंबित राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप ने मांगी बेल

रैकेट का किंगपिन है शौकत

शौकत को रैकेट का किंगपिन बताया गया है. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस ने बीते 14 मई 2009 को दक्षिण मुंबई के मझगांव में स्टार सिनेमा के पास से नकली भारतीय मुद्रा नोट के साथ रवि धीरेन और नूरुद्दीन बारी को गिरफ्तार किया था. ये दोनों आरोपी उस दौरान पकड़े गए थे, जब वे पैसे का आदान-प्रदान करने की योजना बना रहे थे. एटीएस ने उनके पास से 1000 रुपये मूल्य के 75 नकली भारतीय मुद्रा नोट भी जब्त किए थे. इन दोनों से पूछताछ के बाद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की प्रारंभिक जांच एटीएस द्वारा की गई थी. बाद में एनआईए ने 19 जून 2009 में जांच का जिम्मा संभाला. 6 नवंबर 2009 को दायर 1000 पन्नों की चार्जशीट में अभियोजन पक्ष ने शौकत को रैकेट का किंगपिन बताया था. इसे भी पढ़ें -भारत">https://lagatar.in/india-expels-canadian-diplomat-asked-to-leave-india-in-five-days/">भारत

ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किया, पांच दिनों में भारत छोड़ने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही