Saurav Singh Ranchi : हजारीबाग में सोशल मीडिया पर एक सवाल उठ रहा है? सवाल हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह से पूछा जा रहा है. सवाल यह है कि क्या अरविंद बाबू, वासेपुर बनने दीजियेगा! इसके साथ हैशटैग एसपी हजारीबाग लिखा है. यह सवाल क्यों उठ रहा है, जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि वासेपुर का जिक्र क्यों हो रहा है. दरअसल धनबाद शहर में वासेपुर नाम का एक मुहल्ला है. इस मुहल्ले की पहचान अपराधियों और अपराध की घटनाओं से जुड़ा है. इस मुहल्ले के नाम से एक फिल्म (गैंग्स ऑफ वाशेपुर) भी बनी है, जो खूब फेमस हुई है. हजारीबाग के एसपी से पूछे जा रहे इस सवाल पर सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारे कमेंट भी आ रहे हैं. जिनमें हाल के दिनों में हजारीबाग में हुई आपराधिक घटनाओं और उसे रोकने में पुलिस की विफलता का जिक्र किया जा रहा है. हाल के दिनों में हजारीबाग में जिस तरह आपराधिक घटनाओं का सिलसिला चला, उसने लोगों के मन में असुरक्षा की भावना आ गयी है. हाल की कम से कम पांच बड़ी वारदातों ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं.
सोशल मीडिया पर क्यों उठ रहा सवाल? क्या अरविंद बाबू ... हजारीबाग को वासेपुर बनने दीजियेगा!
Last Updated: Dec 04, 2024 12:00 AM (IST)