Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग जिले में तीन माह के अंदर 28 लोगों ने आत्महत्या कर ली. यह आंकड़ा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम रजिस्टर से मिला है. आत्महत्या करनेवालों में अधिकांश युवतियां और महिलाएं हैं. उनकी संख्या करीब 50 फीसदी है. इनमें किसी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, तो किसी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पड़ताल करने पर पता चला कि आत्महत्या करने की मुख्य वजह मानसिक तनाव है. काफी कम केस में मेंटल डिस ऑर्डर में आत्महत्या की बात सामने आयी. अधिकतर मामले घरेलू विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए बताए गए. एक मामले में करियर को लेकर छात्र परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-my-dream-is-to-develop-singhpur-like-singapore-governor/">गिरिडीह
: सिंहपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करना मेरा सपना : राज्यपाल
: यूजी सेमेस्टर वन में 50% सीटों पर चांसलर पोर्टल से होगा नामांकन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkk-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
: सिंहपुर को सिंगापुर की तरह विकसित करना मेरा सपना : राज्यपाल
घरेलू विवाद में कर ली आत्महत्या
केस-1 : करीब दो माह पहले कटकमदाग में घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या कर ली. उसका अपनी सास से कहासुनी हुई थी. उसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी की.प्रेम प्रसंग में की खुदकुशी
केस-2 : 31 मार्च को ओकनी की एक नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला था. वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी. अभिभावक ने उसे फटकार लगाई, तो उसने जहर खा ली. ऐसा ही मामला इचाक से भी जुड़ा था. प्रेम प्रसंग में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की.करियर को लेकर था परेशान, फांसी लगा दे दी जान
केस-3 : चार मार्च को बड़कागांव रोड स्थित मार्खम कॉलेज के पास अपने आवास में दिलीप कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने करियर को लेकर काफी परेशान था. वह आर्थिक रूप से कमजोर था और तनाव में आकर ऐसा कदम उठा लिया.स्कूल की प्रताड़ना सह नहीं पाया
केस-4 : 17 मार्च को बरही के एक निजी स्कूल के आठवीं क्लास का छात्र प्रताड़ना की वजह से फांसी लगा ली. वह परीक्षा देने गया था और बताया जाता है कि समय से पहले उसकी कॉपी छीन ली गई. उसने घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि स्कूल प्रबंधन ने खुद पर लगे आरोप को स्वीकार नहीं किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-50-seats-in-ug-semester-one-will-be-enrolled-through-chancellor-portal/">धनबाद: यूजी सेमेस्टर वन में 50% सीटों पर चांसलर पोर्टल से होगा नामांकन
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment