Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोमिसाइल पर बिहार में विरोध क्यों : राजेंद्र प्रसाद

Advertisement
Advertisement
  • तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरियां स्थानीयों की मिलनी चाहिए 
Ranchi : शिक्षक नियुक्ति पर बिहार सरकार की डोमिसाइल नीति पर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब यह बात बिहार पर आ गयी, तो इसका विरोध क्यों. बिहार के लोग यहां की स्थानीय एवं नियोजन नीति का लगातार विरोध करते आए हैं. जब बात अपने पर आ बनी, तो समझ में आ गया कि स्थानीय का हक एवं अधिकार क्या होता है. उन्होंने कहा कि वे लोग झारखंड में नियोजन नीति और स्थानीय नीति का विरोध कर रहे हैं. आज बिहार सरकार द्वारा बाहरी अभ्यार्थियों को भी मौका देने की बात कही जा रही है, तो फिर विरोध क्यों. यही बात हम झारखंडी कह रहे हैं तो कुछ लोग के पेट में दर्द हो रहा है. प्रसाद ने कहा कि हर राज्य में अपने मूल निवासियों को तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरी शत प्रतिशत मिले. इसे यह राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए.

झारखंडियों की मांगों का समर्थन करना चाहिए

राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड में जो लोग स्थानीय नीति और नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में अपने मूल राज्य में भी स्थानीय का लाभ लेना चाहते हैं और झारखंड में भी, जो असंवैधानिक है. झारखंड में जो लोग नियोजन नीति और स्थानीय नीति का विरोध कर रहे हैं , उन्हें अब भूल सुधार करना चाहिए. झारखंडियों की मांगों का समर्थन करना चाहिए. प्रसाद ने कहा आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्थानीय नीति, नियोजन नीति के अलावा स्थानीय प्रत्याशी हो, यह भी प्रमुख चुनावी मुद्दा झारखंड में बनेगा. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-convention-of-jharkhand-state-class-iv-government-employees-association-concluded-new-committee-formed/">जमशेदपुर

: झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, नई कमिटी का हुआ गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही