Ranchi: विधायक सरयू राय ने कहा है कि ईडी की रडार में जो भी घोटालेबाज आ रहा है, उसकी जड़ें रघुवर सरकार तक पहुंच रही है. ट्विट करते हुए सरयू ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि हेमंत सरकार में घोटाले के जिस किरदार पर ईडी छापा मारती है, उसकी जड़ डबल इंजनवाली पूर्ववर्ती सरकार तक पहुंच जाती है. खान घोटाला, मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला और अब शिव कुमार सड़क घोटाला. इनसने ट्रेनिंग और अनुभव पूर्व सरकार में लिया कारनामा वर्तमान सरकार में कर रहे हैं. https://twitter.com/roysaryu/status/1664476449225740289
सरयू राय ने कहा है कि शिवकुमार कब और कैसे जिला अभियंता बने. उन्हें क्यों रिजाइन करना पड़ा और फिर वो कैसे ठेकेदार बने. किसने ज्वाइंट वेंचर आधारित ठेका दिलवाकर शिवकार को बड़ा ठेकेदार बनवाया. किस मुख्यमंत्री और किस मुख्य सचिव से संरक्षण मिला. हेमंत सरकार में पहले वाला रूतबा उन्हें हासिल हुआ, इसकी ईडी जांच करे. https://twitter.com/roysaryu/status/1664471410084040705
इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/15-year-old-gang-raped-in-bihar-attempts-to-kill-the-girl-by-making-her-drink-insecticide/">बिहार
में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, बच्ची को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश [wpse_comments_template]
घोटालों के हर किरदार की जड़ें रघुवर सरकार तक क्यों पहुंचती है- सरयू राय
Leave a Comment