Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली-पानी की समस्या पर मुख्यमंत्री क्यों हैं मौन : संजय सेठ

Ranchi : रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची आगमन हो रहा है और पूरे राज्य में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम में देश भर की मीडिया रहेगी. वे गांव के लोगों के साथ संवाद करेगी. इस दौरान राज्य में बिजली-पानी की हाहाकार की खबरें आने से राज्य की छवि धुमिल होगी. ऊर्जा मंत्रालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन है. बिजली संकट के लिए जिम्मेवार कौन है, इस पर मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं. वे चुप्पी तोड़कर राज्य की जनता को जवाब दें.

पीने का पानी देने की क्या है वैकल्पिक व्यवस्था

उन्होंने कहा कि शहर की 50% बोरिंग फेल हो चुकी है. रूक्का डैम का जलस्तर मात्र 3 फीट बचा हुआ है. अन्य डैम की कमोवेश यही स्थिति है. महिलाएं-छात्र सब परेशान हैं. उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं. किसान खेतों में पानी का पटवन नहीं कर पा रहे. मुख्यमंत्री बताएं कि लोगों को पीने का पानी देने का क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/workers-should-work-by-setting-the-target-of-the-bjp-government-deepak-prakash/">भाजपा

सरकार का लक्ष्य तय कर काम करें कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही