Search

 
 
 

क्यों वायरल है राष्ट्रपति, पीएम, RSS, राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी को लिखा विजय पारिख का ट्वीट

 

LagatarDesk : ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर विजय पारिख नाम के व्यक्ति का एक संदेश वायरल है. 24 मई को उन्होंने जो ट्वीट किया था, उस पर 3300 लोगों ने टिप्पणी दी है. करीब 18 हजार लोगों ने रीट्विट किया है और 42 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है. उन्होंने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और आरएसएस को ट्वीट टैग किया है.
विजय पारिख, गुजरात के अहमदाबाद के व्यवसायी हैं. और वह आरएसएस, मोदी और भाजपा के बड़े समर्थकों में से एक हैं. हाल ही में उनकी मां की मौत कोरोना से हो गयी थी. जिसके बाद उन्होंने लिखा हैः Donation of 251k couldn’t ensure bed for my dying mother. Pls advise how much more should I donate to reserve berth for the 3rd wave so I don’t lose any more members.

उनके लिखे का हिन्दी अनुवाद यह हैः उन्होंने पीएम केयर फंड में पिछले साल 2.51 लाख रूपये दिये थे. उनकी मां गंभीर रूप से बीमार पड़ी और अस्पताल में बेड की जरुरत पड़ी तो बेड नहीं मिला. उन्होंने पूछा है कि पीएम केयर फंड में वह और कितनी राशि दें कि कोरोना की तीसरी लहर में अगर उनके किसी परिजन की बेड की कमी की वजह से मौत ना हो.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/pm-care3.jpg"

alt="" class="wp-image-69798"/>

विजय पारिख ने अपने ट्विट में इस बात के दस्तावेज भी संलग्न किये हैं, जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने 2.51 लाख रूपये पीएम केयर फंड में डोनेट किये थे. भले ही ट्वीटर पर उनके सिर्फ 886 फॉलोअर्स हैं. लेकिन उनका ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ है. बहुत सारे लोग ट्वीट के स्क्रिन शॉट को भी फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहे हैं.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/whatsapp-reached-the-high-court-against-the-rules-of-the-center/69773/">केंद्र

के नियमों के खिलाफ व्हॉट्सऐप पहुंचा हाइकोर्ट, कहा- यूजर्स की प्राइवेसी का होगा हनन

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही