Search

 
 
 

अमेरिका में 4,700 फ्लाइट्स क्यों हुईं ग्राउंडेड?

US flights grounded November 2026 : 13 नवंबर की शाम करीब 3:54 बजे (Eastern Time) FAA ने सुरक्षा कारणों से नेशनल ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया है. इसके तहत जमीन पर खड़ी सभी फ्लाइट्स को टेकऑफ की अनुमति नहीं दी गई, जबकि हवा में उड़ रही फ्लाइट्स को लैंड करने को कहा गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Lagatar Desk (US flights grounded November 2026) : 13 नवंबर को अमेरिका में अचानक सभी फ्लाइट्स को ग्राउंड स्टॉप (एयरपोर्ट पर ही रोक देना) कर दिया गया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पूरे देश में यह दुर्लभ कदम सुरक्षा कारणों से उठाया. हालांकि एफएए के अधिकारी इसे टेलीकम्युनिकेशन आउटेज और पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की खराबी बता रहे हैं.

 

क्या हुआ?

13 नवंबर की शाम करीब 3:54 बजे (Eastern Time) FAA ने सुरक्षा कारणों से नेशनल ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया है. इसके तहत जमीन पर खड़ी सभी फ्लाइट्स को टेकऑफ की अनुमति नहीं दी गई, जबकि हवा में उड़ रही फ्लाइट्स को लैंड करने को कहा गया.

 

यह समस्या देश के 22 क्षेत्रीय Air Route Traffic Control Centers में कम्युनिकेशन, रडार और डेटा की अस्थिरता के कारण आई. ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने बताया कि पुराने सिस्टम के स्विच और राउटर्स डेटा से ओवरलोड हो गए और असंगत जानकारी देने लगे, जिसके चलते सिस्टम को बंद करना पड़ा.

 

अधिकारिक बयान

होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने साफ कहा कि किसी हमले या साइबर अटैक का कोई संकेत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टेलीकम्युनिकेशन आउटेज है. सभी फ्लाइट्स का हिसाब है और सब सुरक्षित हैं. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से भी इसका कोई संबंध नहीं बताया गया.

 

अभी क्या हाल

  • 4,700 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल और 10,000 से ज्यादा देरी हुईं.
  • हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे.
  • ग्राउंड स्टॉप करीब 4 घंटे से ज्यादा चला और शाम 8:15 बजे के आसपास हटा दिया गया.

 

13 नवंबर को जो स्थिति बनी, वह 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद सिर्फ दूसरी या तीसरी बार है जब पूरे अमेरिका में ऐसा नेशनल ग्राउंड स्टॉप लगाया गया. पिछली बार जनवरी 2023 में NOTAM सिस्टम की खराबी के कारण ऐसा हुआ था.

 

अभी फ्लाइट्स फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन शेड्यूल सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है. अधिकारी पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही