Search

 
 
 

हजारीबागः सीसीएल में नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी मंगलेश की हत्या

Ramgarh : जब पुलिस ने सोनाली और कौशिक से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. साथ ही हत्याकांड में शामिल नाबालिग नौकर का नाम भी बताया. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
 
मृतक सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह (फ़ाइल फोटो)
  • - गिद्दी में सीसीएल कर्मचारी मंगलेश सिंह हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार.

Hazaribag/Ramgarh: हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के गिद्दी-ए स्थित सीसीएल क्वार्टर में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्या के 18 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

पुलिस ने हत्याकांड में जिन्हें गिरफ्तार किया है, उसमें सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी सोनाली, प्रेमी व नौकर को गिरफ्तार किया है. नौकर नाबालिग है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कथित दाउली और चाकू बरामद किए हैं.

 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस इसके अलावा खून लगे कपड़े, चप्पल, खून लगा पोछा तथा मृतक और उसकी पत्नी के जले हुए मोबाइल फोन के अवशेष भी बरामद कर लिया गया है. 

 

हत्या की दो वजहें

पुलिस के मुताबिक हत्या की दो वजहें थी. पहली प्रेम प्रसंग और दूसरी इस बात की लालच की पति की मौत के बाद उसकी पत्नी को नौकरी मिल जायेगी. 

 

Uploaded Image

मंगलेश सिंह हत्याकांड के बारे में जानकारी देते रामगढ़ जिला के पुलिस अधिकारी.

 

जानकारी के मुताबिक घटना के समय मंगलेश सिंह घर में पत्नी के साथ टीवी देख रहे थे. मंगलेश का पैर टूटा हुआ था. इसी दौरान कथित तौर पर मास्क पहने दो व्यक्ति घर में दाखिल हुए. 

 

हत्या के बारे में पुलिस को बताया गया था कि मास्क पहने अपराधियों ने सोनाली के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह पर टेप लगा दिया. इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर मंगलेश की हत्या कर दी गई.

 

सोनाली की कहानी पर संदेह

पुलिस को जांच के दौरान सोनाली की बातों पर संदेह हुआ. जिसके बाद पुलिस ने सोनाली को लेकर जाँच शुरु की. तब पता चला कि उसका प्रेम संबंध कौशिक कुमार के साथ है. 

 

जब पुलिस ने सोनाली और कौशिक से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. साथ ही हत्याकांड में शामिल नाबालिग नौकर का नाम भी बताया. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

जिन्हें गिरफ्तार किया गया

  • *⁠सोनाली कुमारी उर्फ नीतू (23 वर्ष), मृतक मंगलेश पाल की पत्नी, नेम गेट, गिद्दी-ए निवासी.
  • * ⁠कौशिक कुमार नोनिया (23 वर्ष), सोनाली का प्रेमी. पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र रहने वाला. वह वर्तमान में गिद्दी-ए फुटबॉल मैदान के समीप रह रहा था.
  • *⁠एक नाबालिग सहयोगी: पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. नाबालिग होने की वजह से पहचान सार्वजनिक नहीं किया गया है.

 

तीनों ने पुलिस को बताया है कि सोनाली और कौशिक दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन पति मंगलेश रास्ते का कांटा बना हुआ था. इसलिए पहले उसे रास्ते से हटाना जरुरी हो गया था. 

 

यह साफ था कि अगर सोनाली मंगलेश से तलाक लेकर कौशिक से शादी करती है, तो दोनों को कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन अगर मंगलेश की हत्या कर देते हैं, तो सोनाली को सीसीएल में नौकरी भी मिल जायेगी. इसलिए मंगलेश की हत्या कर दी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही